सितारों ने श्रीदेवी को किया आखिरी सलाम, कुछ ही देर में अंतिम संस्‍कार

मुंबई। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा समाप्‍त हो चुकी है। उनका पार्थिव शरीर विले पार्ले  पहुंच चुका है। बड़ी बड़ी बॉलीवुड हस्तियां अभी भी शमशान घाट पहुंच रही हैं। कुछ ही देर में उनका अंतिम संस्‍कार होने वाला है।

श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में उन्‍हें फूलों से लदे ट्रक पर ले जाया गया था। अंतिम यात्रा से पहले उन्‍‍हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। उनके शव को तिरंगे में लपेटा गया है। श्रीदेवी को 2013 में पद्मश्री पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था।

लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद दुबई से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर बीती रात मुंबई आ गया था। इसके बाद एंबुलेंस से शरीर को उनके घर पहुंचाया गया। एयरपोर्ट पर कपूर परिवार के सदस्य और अनिल अंबानी मौजूद थे।

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए देर रात ही कई सेलिब्रिटीज उनके घर पहुंच गए थे। सलमान खान, राजपाल यादव, निखिल द्विवेदी, राजकुमार संतोषी देर रात श्रीदेवी के घर के बाहर कैमरे में कैद हुए। इनके अलावा सोनम कपूर के बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा भी देर रात अंतिम दर्शन करने और परिवार का दुख बांटने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: बीती रात ही इन स्‍टार्स ने किया श्रीदेवी का अंतिम दर्शन

आज उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा गया था। वहां कई बड़ी हस्‍तियां और आम लोग अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार विले पार्ले के पवन हंस शमशान गृह में किया जाएगा।

LIVE TV