बीती रात ही इन स्‍टार्स ने किया श्रीदेवी का अंतिम दर्शन

मुंबई। श्रीदेवी के निधन की खबर ने उनके चाहने वालों को तोड़ कर रख दिया था। उनके अंतिम दर्शन के इंतजार में जहां कुछ दिनों से श्रीदेवी के घर के बाहर हुजूम लगा हुआ है। वहीं सेलिब्रिटीज ने भी 25 तारीख की सुबह से अनिल कपूर के घर के चक्‍कर लगाने शुरू कर दिए थे। श्रीदेवी के पार्थिव शारीर के भारत आने का हर किसी को इंतजार था। सभी का वह इंतजार बीती रात पूरा हुआ। रात में ही कई सेब्रिटीज श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने पहुंच गए थे।

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन

लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद दुबई से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर बीती रात मुंबई आ गया था। इसके बाद एंबुलेंस से शरीर को उनके घर पहुंचाया गया। एयरपोर्ट पर कपूर परिवार के सदस्‍य और अनिल अंबानी मौजूद थे।

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए देर रात ही कई सेलिब्रिटीज उनके घर पहुंच गए थे। सलमान खान, राजपाल यादव, निखिल द्विवेदी, राजकुमार संतोषी देर रात श्रीदेवी के घर के बाहर कैमरे में कैद हुए। इनके अलावा सोनम कपूर के बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा भी देर रात अंतिम दर्शन करने और परिवार का दुख बांटने पहुंचे थे।

बता दें, दुबई कानूनी प्रक्रिया लंबी होने के चलते बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर अपने पिता का साथ देने दुबई के लिए रवाना हो चुके थे। अर्जुन भी बीती रात बोनी के साथ ही लौटे हैं। पार्थिव शरीर को घर ले जाते समय अर्जुन गाड़ी में आगे पैसेंजर सीट पर बैठै थे।

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा फैन्स का हुजूम, कोई इंसानियत तो कोई अदाकारी याद कर रोया

आज दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस शमशान गृह में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीती रात उनके पार्थिव शरीर को श्रीदेवी के लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकर्स में रखा गया था। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थ‍िव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब रखा जाएगा।

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन

LIVE TV