श्रीदेवी की यह तस्‍वीर कोई भी नहीं देखना चाहेगा

मुंबई। श्रीदेवी के अकस्‍मात निधन से  हर किसी को धक्‍का लगा है। उनके चाहने वाले अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वह इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। अबतक जिनकी तस्‍वीरें फैंस को घायल करती रहती थीं आज उन्‍हीं श्रीदेवी की एक ऐसी तस्‍वीर सामने आई है जिसे कोई कभी देखना नहीं चाहेगा।

श्रीदेवी के निधन के बाद

श्रीदेवी के निधन के बाद की पहली तस्‍वीर सामने आ गई है। इस तस्‍वीर में उनका शव सफेद रंग के कपड़े में लिपटा हुआ है। तस्‍वीर देखकर ऐसा लगा रहा है मानो वह ‘चैन की नींद’ सो रही हैं।

उनका निधन दुबई में हुआ है। वहां वह मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला की शादी में शरीक होने गई थीं। शादी के बाद उन्‍होंने तस्वीरें भी शेयर की थीं। उस दौरान वह बिल्‍कुल फिट थीं। हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ है। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज रात 11 बजे तक मुंबई पहुंचेगा।

खबरों के मुताबिक, श्रीदेवी अबु धाबी के एमिरेट्स टॉवर में रात 11 बजे दिल का दौरा पड़ा था। वह बाथरूम में गिरी पाई गई थीं। राशिद अस्‍पताल पहुंचने से पहले उनकी मृत्‍यु हो गई। Ras Al Khaimah नाम की जगह पर मौत हुई। यह जगह दुबई से डेढ़ घंटे की दूरी पर है।

इस समय पार्थिव Qusais दुबई पुलिस हेड क्वार्टर के पास शवगृह में है। सोनापुर में पोस्ट मार्टम और शव पर लेप लगाने का काम होगा। उनके शव को ताबूत में रखा जाएगा ।

मुंबई से एक चार्टर्ड प्लेन दुबई जाएगा और दुबई के समयनुसार 8 बजे तक शाम एयरपोर्ट से शव को लेकर चार्टर्ड विमान मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। मुंबई रात 11 बजे के करीब पहुचने की संभावना।

यह भी पढ़ें: इस एक्‍टर ने श्रीदेवी के निधन की खबर को बताया ‘WORST NEWS’

मुंबई स्‍थित अंधेरी के बंगले पर अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव रखा जाएगा। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कल सुबह होगा।

अचानक से निधन की खबर से सबको सदमा पहुंचा है। बड़ी बड़ी हस्तिरयों ने उनके निधन पर शोक जताया।

सोशल मीडिया पर श्रीदेवी की मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है।

LIVE TV