खास है सोनम का बर्थडे प्‍लान, पति के साथ यहां करेंगी मजे

मुंबई। बॉलीवुड की न्‍यूली वेडेड गर्ल सोनम कपूर की शादी को एक महीना गूजरने वाला है। शादी के एक महीने बाद भी सोनम की लाइफ में सेलिब्रेशन कम नहीं हुआ है। हाल ही में सोनम और आनंद आहूजा को नताशा पूनावाला की पार्टी में देखा गया। ये तो फिर भी उनकी फ्रेंड की पार्टी थी लेकिन आने वाले दिनों में सोनम एक और बड़ी पार्टी करने की प्लानिंग कर रही हैं।

सोनम की लाइफ

पिछले महीने 8 मई को हुई शादी के बाद सोनम को वैसे तो अबतक कई बार सेलिब्रेशन का मौका मिल चुका है। शादी और रिसेप्‍शन की पार्टी के बाद अभी कुछ और भी है जिसका जश्‍न मनाना बाकी है। मसक्कली गर्ल सोनम इन दिनों पति आनंद के साथ उसी सेलि‍ब्रेशन की प्‍लानिंग में जुटी हुई हैं।

असल में ये सेलिब्रेशन सोनम की बर्थडे का है। 9 जून को सोनम 33 सालकी हो जाएंगी। शादी के बाद ये सोनम का पहला बर्थडे होने वाला है। इस बर्थडे के लिए वो काफी एक्‍साइटेड भी हैं।

खबरों के मुताबिक, इस बार सोनम का बर्थडे प्‍लान कुछ अलग हैं। वह अपनी बर्थडे मुंबई में नहीं बल्कि लंदन में अपने पति आनंद के साथ सेलिब्रेट करेंगी। शादी से पहले उन्‍होंने वहां एक 3 BHK का फलैट खरीदा है। सोनम का बर्थडे सेलिब्रेशन वहीं होगा।

यह भी पढ़ें: बॉक्‍स ऑफिस पर चौकड़ी मार रही चौका, दूसरे दिन बढ़ा कमाई का आंकड़ा

इसके अलावा बता दें, सोनम की हालिया रिलीज ‘वीरे दी वेडिंग’ को बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छा रिएक्‍शन मिल रहा है। दो दिन में फिल्‍म नें 22 से ज्‍यादा की कमाई कर ली है।

LIVE TV