कैंसर से जूझ रही सोनाली पहुची प्रियंका की पार्टी में, शेयर की फोटो

मुंबई.बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की न्यूयॉर्क ब्राइडल शॉवर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो बहुत वायरल हुई. प्रियंका चोपड़ा की पार्टी में कैंसर का इलाज करवा रही सोनाली बेन्द्रे पहुंची थी। सोनाली के साथ नीतू कपूर ने भी इस पार्टी में शिरकत की थी।

प्रियंका के कई करीबी दोस्त इस पार्टी में शरीक हुए। सोनाली बेन्द्रे ने पार्टी के दौरान की फोटो शेयर कीं और प्रियंका को विशेस भी ।

ऋतिक रोशन ने वीडियो शेयर कर किया ये बड़ा ऐलान,देखे वीडियो

अभिनेत्री सोनाली ने तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, “किसी के खास मौके का हिस्सा बनना बहुत अच्छा होता है और ऐसा तब जब वो आपकी प्यारी दोस्त हो। बहुत ही शानदार शाम थी। आपकी ब्राइडल शॉवर पार्टी प्यार और हंसी से भरपूर थी। आप अपने जीवन में नया कदम रखने जा रही हैं। आपको उसकी ढेर सारी शुभकामनाएं और बहुत सारा प्यार।

https://www.instagram.com/p/BppChX7HWuE/?utm_source=ig_embed

सोनाली और नीतू दोनों ही रेड कलर की ब्राइट ड्रेस में नजर आईं। प्रियंका की बात करें तो उन्होंने स्ट्रैपलेस व्हाइट ड्रेस पहनी थी. गले में मैचिंग डॉयमंड नेकलेस भी था. प्रियंका का लुक सिंपल और आकर्षक था।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खबर है कि दोनों की शादी का समारोह 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक जोधपुर में उम्मेद पैलेस में होगा।

LIVE TV