दादी को ट्रेन में मिली थी अंकित तिवारी की दुल्‍‍हनिया, हो गई शादी

मुंबई। शादियों के इस सीजन में कई सेलिब्रिटीज जन्‍मों-जन्‍मों के बंधन में बंध गए हैं। हाल ही में गौरव चोपड़ा ने हितिशा और दीपिका कक्‍कड़ ने शोएब इब्राहिम से शादी की है। इनके अलावा एक से दो होने की लिस्‍ट में एक और सेलिब्रिटी का नाम जुड़ गया है। बॉलीवुड सिंगर अंकिंत तिवारी की शादी हो गई है। अंकित तिवारी ने पल्‍लवी शुक्‍ला से शादी की है।

अंकिंत तिवारी की शादी

कुछ दिन पहले ही अंकित तिवारी की इंगेजमेंट हुई है। अचानक हुई उनकी इंगेजमेंट ने सबकों झटका दे दिया था। केवल अंकित के करीबियों को ही उनकी शादी का अंदाजा था। उन्‍होंने पहले से अपनी शादी के बारे में सबको जानकारी नहीं दी थी।

अंकित की शादी पूरी तरह अरेंज मैरिज है। खबरों के मुताबिक, अंकित की दादी की मुलाकात पल्‍लवी शुक्‍ला से ट्रेन में सफर के दौरान हुई थी। पल्लवी से दादी इतनी प्रभावित हो गईं थीं कि उन्‍होंने तुरंत उनके सामने शादी का प्रस्‍ताव रख दिया। इसके बाद दोनो पक्षों की ओर से बात पक्‍की हो गई।

पेशे से पल्‍लवी एक मकैनिकल इंजीनियर हैं। वह 10 साल से बंगलुरू में रह रही हैं। शादी के बाद वह अंकित के साथ मुंबई शिफ्ट हो जाएंगी। अंकित और पल्‍लवी की शादी कानपुर के लैंडमार्क होटल से हुई है। 26 फरवरी को इनका रिसेप्‍शन है। वह भी कानपुर में ही होगा।

यह भी पढ़ें: करना होगा थोड़ा इंतजार, ‘लवरात्रि’ इस दिन देगी फैंस के दिलों में दस्तक

सोशल मीडिया पर अंकित ने पल्‍लवी संग तस्‍वीर शेयर कर शादी की जानकारी दी है।

बता दें, अंकित को सबसे ज्‍यादा फेम ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ के गानों मिला है।

 

 

“You are my today and all of my tomorrows!” #AnkitwedsPallavi

A post shared by Ankit Tiwari (@ankittiwari) on Feb 23, 2018 at 9:35am PST

 

 

LIVE TV