अकबर की निशानी मिटने से बेहद खुश ‘प्रयागवासी’, सीएम योगी को दे रहे ये तोहफा!

लखनऊ। इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किये जाने की की गयी घोषणा का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है। पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह कदम न केवल स्वागत योग्य है बल्कि अभिनन्दनीय है। योगी की इस घोषणा की प्रशंसा करते हुए पार्टी ने कहा कि लाखों करोड़ों लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए यह घोषणा ऐतिहासिक होगी।

BJP

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने कहा कि संगम तट प्रयाग का पौराणिक महत्व है। यह सर्वोत्तम और उत्कृष्ट तीर्थ है। तीर्थो का राजा है प्रयागराज। अकबर की निशानी को मिटाकर पौराणिक नाम प्रयाग देना ही श्रेयस्कर है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी बधाई के पात्र हैं।

यह भी पढ़ें:- डेंगू हुआ काबू के बाहर! मरीजों का आंकड़ा हुआ हज़ार के पार, बरतें ये सावधानियां

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश के मानस में इलाहाबाद सदैव प्रयागराज ही है। लाखों करोड़ों हिन्दुओं की भावनाओं की अभिव्यक्ति है, योगी जी की घोषणा। श्रद्धालुओं ने कभी भी इलाहाबाद का नाम स्वीकार नहीं किया, उसके लिए यह तीर्थराज प्रयागराज ही है।

यह भी पढ़ें:- पेड़ पर लटकता मिला भाई-बहन का शव, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के उड़े होश!

योगी सरकार प्रयाग में होने वाले कुम्भ की तैयारी पूर्ण रूपेण अच्छी तरह से कर रही है। योगी सरकार धर्म के क्षेत्र में तथा धार्मिक पर्यटन में भी ऐतिहासिक काम कर रही है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV