खाकी वर्दी पर लगा दाग, क्या ऐसा ही मिलेगा जनता को इंसाफ?

दर्पण शर्मा

हापुड़। यूपी पुलिस पर आपने अब तक रिश्वतखोरी का आरोप तो कई बार सुना होगा और रिश्वत लेते भी कई बार देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में जा रहे है। जिसके बाद जनता का यूपी पुलिस पर से विश्वास उठ जाएगा।

हापुड़ पुलिस

दरअसल, मामला दिल्ली से सटे एनसीआर के जनपद हापुड़ का है। यहाँ एक दिव्यांग युवती ने एक दरोगा समेत दो लोगो पर छेड़छाड़ व् बतमीजी के गंभीर आरोप लगाए हैं। दरोगा और दोनों युवको की छेड़छाड़ की हद ज्यादा बढ़ गयी, तो दिव्यांग युवती ने दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की।

लेकिन आसपास के लोगों ने बचा लिया। कई दिनों से पुलिस के चक्कर काटने के बाद आज फिर दिव्यांग युवती ने कप्तान से न्याय की गुहार लगाई है। कप्तान ने एक बार फिर मामले को रफा-दफा करते हुए जाँच के आदेश दे दिया और दिव्यांग पीड़िता को फिर से धक्के खाने के लिए मजबूर कर दिया है।

आपको बता दें कि मामला गढ़ कोतवाली क्षेत्र का है। यहाँ एक अनाथ युवती किराए के मकान में रहती है और तीन हजार रूपये की तनख्वाह पर किसी कम्पनी में जॉब करती है। पीड़िता का आरोप है कि उसके किराए के मकान में एक दरोगा विनोद भी रहता है।

जोकि सिम्भावली थाने में तैनात है। युवती का आरोप है कि उस दरोगा के किसी महिला से अवैध संबंध हैं। और वो भी मकान में आया जाया करती है जिस बात को लेकर दिव्यांग युवती उसका विरोध करती है। कुछ दिन पहले दरोगा ने दो युवको से साथ मिलकर दिव्यांग युवती से पहले तो बतमीजी की और फिर आरोप है कि दरोगा ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की।

इस मामले को लेकर पीड़िता थाने भी पहुंची। लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी जब थाने में पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं हुई, तो पीड़िता न्याय के लिए तीन दिन पहले एसपी से न्याय की गुहार लगाने आई।

यह भी पढ़ें:- दूसरों की सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस के परिवार पर मंडरा रहा मौत का साया, जानें क्या है पूरा मामला

मामला सामने आने के बाद एसपी ने थाने में जाँच के आदेश कर दिए। लेकिन फिर भी पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं हुई। जब अधिकारियों के पास जाने से बाद भी पीड़िता को न्याय नहीं मिला, तो पीड़िता ने दरोगा से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसको गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें:- 23 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, इन मुद्दों पर हंगामा मचाने को तैयार विपक्ष

फ़िलहाल एसपी ने गढ़ इंस्पेक्टर को पूरे मामले की जाँच करने के आदेश दिए हैं। अब देखने ये होगा कि इस मामले में कब तक जाँच पूरी होती है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV