CWG: भारत को 26वां स्वर्ण पदक, सिंधु को हराकर सायना ने किया गोल्ड पर कब्जा

गोल्ड कोस्ट| भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में अंतिम दिन रविवार को महिला एकल वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लोगों में कई दिन से इस मैच के लिए काफी उत्साह था।

सायना नेहवाल

सायना नेहवाल ने रचा इतिहास

राष्ट्रमंडल खेलों में खेले गए इस मुकाबले में सायना ने फाइनल में हमवतन पी.वी सिंधु को मात दी। ख़ास बात ये है कि इस स्पर्धा का रजत पदक भी भारत को ही मिला है। सायना ने भारत की झोली में 26वां स्वर्ण पदक डाला वहीं सिंधु ने हार के  बावजूद रजत पदक पर कब्ज़ा किया।

यह भी पढ़ें : भारत को गोल्ड दिलाने वाली पूनम यादव के साथ मारपीट

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना ने सिंधु को 56 मिनट तक चले इस मैच में 21-18, 23-21 से मात देकर राष्ट्रमल खेलों का दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस मैच को जीतने के साथ ही सायना नेहवाल ने एक अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया है। सायना राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं।

LIVE TV