लो! अब ये ‘रिश्ता’ भी सलमान के हाथ से फिसला

सलमान का गुस्सामुंबई। बॉलीवुड के गलियारों में रिश्ते टूटते और जुड़ते देर नहीं लगती। ऐसे में सलमान खान का नाम लिस्ट में टॉप पर आता है। अपने गरम मिजाज के चलते सलमान का गुस्सा अक्सर सातवें आसमान पर रहता है।

सलमान खान का नाम उनकी एक्टिंग के साथ अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में रहा। इनमें से एक नाम संगीता बिजलानी का भी है। वैसे तो सलमान उम्र में संगीता से 5 साल छोटे हैं लेकिन जब इन दोनों के बीच में प्यार पनपा तब सलमान महज 23 साल के थे।

#BB11: ‘वीकेंड के वार’ में सलमान लेंगे चहेती बहू की क्लास

सलमान और संगीता का रिश्ता इस कदर गहरा था कि इनकी शादी के कार्ड तक बंट गए थे। सलमान ने कॉफी विद करण में माना था कि संगीता ने उन्हें किसी और के साथ रंगे हाथ पकड़ा था।

यह दोनों तकरीबन 14 साल एक दूसरे से कटे रहे। संगीता के तलाक के बाद इन दोनों में फिर से दोस्ती के बीज पनपते दिखाई दिए। समय के साथ ही दोनों बेस्ट फ्रेंड्स भी बन गए। अब इतना करीबी रिश्ता बनने के बाद भी दोनों में फिर किसी बात पर मनमुटाव आ गया है। इस दूरी की वजह लूलिया वंतूर को माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इन यारों का याराना

लूलिया और संगीता में खासा टक्कर रहती है, जिसका साफ़ असर सलमान और संगीता की दोस्ती पर पड़ता दिखाई दे रहा है। इन दोनों को पिछले साल नवम्बर में साथ देखा गया था।

टकराव और गुस्से का आलम ये है कि संगीता और सलमान ने एक दुसरे के फैमिली मेम्बर्स तक को इंस्टाग्राम में अनफॉलो तक कर दिया है।

LIVE TV