सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इन यारों का याराना
मुंबई| ‘गोलमाल अगेन’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ दिवाली के अवसर पर रिलीज हो रही हैं, लेकिन बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और अजय देवगन के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। ‘दंगल’ के अभिनेता ने अजय की प्रशंसा करते हुए उन्हें महान व्यक्ति करार दिया है। आमिर ने शनिवार को ट्विटर पर अजय के साथ की एक तस्वीर साझा की।
उन्होंने ट्वीट किया, “यहां ‘गोलमाल’। लंबे समय बाद अजय से मिले। क्या महान व्यक्ति हैं।”
दोनों कलाकारों को वर्ष 1997 की लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म ‘इश्क’ में जूही चावला और काजोल के साथ देखा गया था।
मोदी ने लिखी ड्रीम गर्ल की छोटी सी प्रस्तावना
2018 की होली में सबपर चढ़ेगा उर्वशी का रंग, डार्क पोस्टर लॉन्च
वहीं अजय ने आमिर को 19 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं।
अजय ने लिखा, “अच्छे लोग हमेशा जीतते हैं। सिक्रेट या नहीं। ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को शुभकामनाएं।”
अजय अभिनीत ‘गोलमाल अगेन’ 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। यह लोकप्रिय ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है।
Here’s to Golmaal ? !!! Met Ajay after so long 🙂 . What a great guy! pic.twitter.com/OOdqJ89B30
— Aamir Khan (@aamir_khan) October 14, 2017