इस ईद फैंस को मिलेगी दोहरी ईदी, पर्दे पर साथ आएंगे शाहरुख-सलमान

मुंबई। बॉलीवुड फैंस के लिए ईद हमेशा से ही खास रही है। सलमान खान अपने फैंस को ईद पर कभ भी अकेला नहीं छोड़ते हैं। बीते कई सालों से ईद के मौके पर बॉक्‍स ऑफिस भाईजन के नाम पर ही बुक रहता है। ईद पर उनकी फिल्‍म रिलीज होती है और हाउसफुल बुकिंग के साथ ही फैंस उन्‍हें ईदी देते हैं। लेकिन इस बार फैंस को ईदी मिलने वाली है।

फैंस को ईद पर

फैंस को एंटरटेन करने के लिए बॉक्‍स ऑफिस पर इस ईद एक नहीं दो खान आने वाले हैं। इस ईद पर्दे पर सलमान और शाहरुख दोनों साथ नजर आएंगे। फैंस के लिए ये डबल सेलिब्रेशन का टाइम होगा। इससे पहले दोनों पिछली साल ईद पर रिलीज हुई फिल्‍म ट्यूबलाइट में साथ नजर आए थे, जिसमें शाहरुख ने कैमियो किया था। लेकिन इस ईद दोनों के साथ आने की वजह में थोड़ा ट्विस्‍ट है।

वैसे तो इस ईद पर सलमान की रेस 3 ही रिलीज हो रही है लेकिन इसमें शाहरुख का कैमियो नहीं है। ट्विस्‍ट ये है कि शाहरुख की अपकमिंग फिल्‍म ‘जीरो’ के मेकर्स फिराक में हैं कि ‘रेस 3’ के साथ ‘जीरो’ का वो गाना भी लॉन्‍च कर दिया जाए जिसमें शाहरुख और सलमान दोनों हैं।

यह भी पढ़ें: पर्दे पर फिर दिखेंगे ‘लैला-मजनू’, अबकी बार जरा हट के होगी कहानी

आनंद एल राय द्वारा डायरेक्‍ट फिल्‍म जीरो में कई स्‍टार्स का कैमियो है उनमें से एक नाम सलमान का भी है। खबरों के मुताबिक सलमान न केवल फिल्‍म के एक गाने में हैं बल्कि वह इसके एक सीन में भी हैं।

अब मेकर्स सलमान-शाहरुख के गाने को रेस 3 के साथ रिलीज करते है या नहीं ये तो आगे चलकर ही पता चलेगा। फिलहाल इसपर कोई भी ऑफिशियल स्‍टेटमेंट सामने नहीं आई है।

LIVE TV