1920 से अब तक 10 फीसदी बढ़ा सहारा मरुस्थल : शोध

न्यूयार्क। अफ्रीका महाद्वीप में स्थित दुनिया के सबसे बड़े मरुस्थल सहारा के क्षेत्रफल में मानव जनित जलवायु परिवर्तन के कारण 1920 से अब तक 10 फीसदी की वृद्धि हो चुकी है। भारतीय मूल के एक वैज्ञानिक सहित शोधकर्ताओं के एक दल ने यह दावा किया। जलवायु आधारित एक पत्रिका में छपी इस अध्ययन की रिपोर्ट में कहा गया है कि हो सकता है कि अन्य रेगिस्तानों में भी इसी तरह वृद्धि हुई हो।

1959 में रक्षक बने जवान को दलाई लामा ने लगाया गले

मरुस्थल सहारा

अमेरिका के मैरीलैंड विश्वविद्यालय के पर्यावरणीय और महासागरीय वैज्ञानिक और शोध के वरिष्ठ लेखक सुमंत निगम ने कहा, “हमने सहारा पर आधारित परिणाम दिए हैं। लेकिन उनसे दुनिया के अन्य मरुस्थलों का अनुमान लगाया जा सकता है।”

सिंगल्स की मनचाही मुराद होगी पूरी, यहां मिल रही किराए की गर्लफ्रेंड, शर्तें लागू

रेगिस्तानों को वार्षिक वर्षा के कम अनुपात के आधार पर परिभाषित किया जाता है। यह सामान्य रूप से प्रतिवर्ष 100 मिलीमीटर या इससे कम भी हो सकती है।

शोधकर्ताओं ने अफ्रीका में 1920 से 2013 तक के वर्षा के आंकड़ों का अध्ययन किया और पाया कि महाद्वीप के ज्यादातर उत्तरी भाग में मौजूद सहारा के क्षेत्रफल में इस दौरान 10 फीसदी वृद्धि हुई।

शोधकर्ताओं ने जब इस समय अंतराल में सहारा का विश्लेषण मौसमों के अनुसार किया तो उन्होंने मरुस्थल के क्षेत्रफल में सबसे ज्यादा वृद्धि गर्मियों में दर्ज की।

शोध परिणाम के अनुसार, मानव जनित जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ प्राकृतिक परिवर्तनों के कारण मरुस्थल का क्षेत्रफल बढ़ा है।

देखें वीडियो :-

LIVE TV