भगवा हुआ केंद्रीय विद्यालय, अधिकारियों ने कहा ‘इत्तेफाक’ से चढ़ा रंग

रिपोर्ट- कपिल सिंह

बुलंदशहर। योगीराज में मंडी सिमिति, रोडवेज़ बस, के बाद अब स्कूलों को भगवा रंग में रंगने का सिलसिला शुरू हो गया। बुलंदशहर नुमाईश मैदान के नज़दीक स्थित केंद्रीय विद्यालय को भी भगवा रंग में रंग दिया गया है। हालांकि स्कूल प्रशासन इसे महज एक इत्तेफाक बता रहा है, लेकिन कलर बताता है कि अधिकारी सीएम योगी को खुश करने के लिए दीवारों के रंग बदलने पर लगे हैं।

भगवा हुआ स्कूल

अगर अबसे पहले की बात की जाए तो केंद्रीय विद्यालय सफेद रंग में देखा जाता था लेकिन विद्यालय अब भगवा रंग में रंग चुका है सीएम योगी के सूबे की सत्ता पर काबिज़ होते हैं यूपी में भगवाकरण शुरू हो गया, पहले मंडी सिमिति, उसके रोडवेज़ बस, इतना ही नहीं सीएम योगी को के खुश करने के लिए  मुजफ्फरनगर में तो पुलिस कॉलोनी को ही भगवा रंग में रंग दिया गया था।

भगवा रंग को लेकर विपक्ष कई बार सीएम योगी पर निशाना साध चुका है लेकिन यूपी के अधिकारी सीएम योगी को खुश करने के लिए दीवारों को रंग बदलने पर लगे हैं बुलंदशहर के नुमाईश के पास स्थित इस केंद्रीय विद्यालय का कलर इससे पहले सफेद देखा जाता था लेकिन इस केंद्रीय विद्यालय को ही भगवा रंग में रंग दिया गया है, इस भगवा कलर को लेकर जब हमारी टीम ने विद्यालय के प्रिंसिपल से बात की तो सुनिए विद्यालय के प्रिंसिपल का भगवा कलर पर क्या कहना है।

यह भी पढ़े: टीपू ने बताया मोदी की किसान कल्याण रैली को अन्नदाताओं का मजाक

हालांकि विद्यालय के प्रिंसिपल इसे महज दिमागी उपज बता रहे हैं, लेकिन भगवा रंग ओढ़ चुकी दीवार बता रही हैं कि दीवारों का कलर शायद सीएम योगी को खुश करने के लिए ही बदला गया है।

LIVE TV