रोहिंग्या पर त्रिपुरा राज्यपाल का एक और बयान, कहा- इनको शरण मतलब हिंदुओं का पलायन

रोहिंग्यानई दिल्ली। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने रोहिंग्या मुस्लिमों को शरण देने पर फिर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने के केंद्र के कदम का विरोध करने वाले राजनीतिज्ञ गंदी राजनीति कर रहे हैं। ये तरीका गलत है और इसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ेगा।

पहले की गई टिप्पणी

तथागत रॉय ने रोहिंग्या मुस्लिमों को पहले ‘‘बहुत बुरा’’ और ‘‘ सुरक्षा के लिए खतरा ’’ बताया था। ये अपने बयानों के लिए पूर्व में भी विवादों में रहे। रॉय ने दावा किया कि यदि रोहिंग्या मुस्लिमों को देश में बसने की अनुमति दी गई तो इससे ‘‘हिंदुओं का पलायन’’ हो सकता है।

रॉय के अनुसार भारत रखाइन प्रांत (म्यांमार के) के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है। तो फिर हमें इन रोहिंग्या को शरण क्यों देनी चाहिए। यदि भारत ऐसा करता है तो कल को किसी अन्य देश के इस तरह के प्रवासियों को शरण उपलब्ध करानी होगी।

हमदर्द के प्रमुख ब्रांड रूह अफजा और बरिस्ता के बीच हुई साझेदारी

आपकी हथेलियों को जोड़ने पर बनती है ये आकृति, तो कामियाबी चूमेगी कदम

LIVE TV