नरसंहार, रेप और लूटपाट के बाद खतरे में रोहिंग्या मुसलमानों का अस्तित्व, म्यांमार से मिटा नामोनिशान!

नई दिल्ली। म्यांमार में रोहिंग्या मुसलामानों पर अत्याचार की दास्तान किसी से छिपी नही है, जिस कारण वे सभी अपना देश छोड़कर पड़ोसी मुल्कों में शरण लेने जा पहुंचे। अत्याचार की इंतहा ये रही कि न केवल उन्हें घरों के भीतर ज़िंदा जला दिया गया बल्कि नरसंहार के साथ-साथ रेप और लूटपाट भी की गई। अब ताजा मामले में म्यांमार से उनका नामोनिशान मिटाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि उपरोक्त सभी आरोपों को म्यांमार सरकार हमेशा से नकारती रही है।

PNB महाघोटाले पर जेटली ने बताई असलियत, ये है सरकार की मजबूरी

म्यांमार में रोहिंग्या

खबरों के मुताबिक़ म्यांमार के रखाइन स्टेट में मौजूद रोहिंग्या मुसलमानों के दर्जनों गांवों पर बुलडोजर चलाकर उनके घरों को तोड़ा जा रहा है।

आपको बता दें कि रखाइन स्टेट में संकट पिछले साल अगस्त में रोहिंग्या विद्रोहियों द्वारा सुरक्षा बलों पर हमला किए जाने के बाद से शुरू हुआ था।

म्यांमार के सशस्त्र बलों के ऊपर ना केवल रोहिंग्या मुसलमानों के घरों को जलाने का आरोप है, बल्कि नरसंहार, रेप और लूटपाट मचाने का भी आरोप है।

रखाइन स्टेट के उत्तरी इलाकों में समतल गांवों की हवाई तस्वीरें सबसे पहले 9 फरवरी को सामने आई थीं। उस वक्त म्यांमार में यूरोपीय संघ के राजदूत क्रिस्टियन श्मिट ने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को पोस्ट किया था।

PNB के बाद ओरिएंटल बैंक में करोड़ों का घोटाला, CBI ने दर्ज किया केस

डिजिटल ग्लोब द्वारा हाल ही में जारी की गई तस्वीरों के माध्यम से यह कहा जा रहा है कि दिसंबर से लेकर फरवरी के बीच करीब 28 गांवों को बुलडोजर की मदद से समतल कर दिया गया है।

कोलोराडो बेस्ड डिजिटल ग्लोब द्वारा शुक्रवार को कुछ सेटेलाइट द्वारा ली गई तस्वीरें जारी की गई हैं, जिनमें इन गांवों का वर्तमान परिदृश्य साफ दिखाई दे रहा है।

तस्वीरों में दिख रहा है कि बहुत से इलाकों में कुछ ही महीनों के अंदर काफी बदलाव आ गया है। वह इलाके जहां लोगों के घर बने हुए थे, वह अब सपाट दिख रहे हैं।

बता दें पिछले साल अगस्त में इन गांवों में हिंसा काफी बढ़ गई थी, जिसके कारण हजारों रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश भागने को मजबूर हुए थे।

वहीं म्यांमार की सरकार कुछ भी गलत किए जाने की बात को लगातार खारिज कर रही है। सरकार का कहना है कि रखाइन स्टेट में आतंकवादी समूहों को जवाब देने के लिए ऑपरेशन किया जा रहा है।

द इंडिपेंडेंट के मुताबिक एक महिला ने बताया कि जब वह बांग्लादेश से अपने घर मायिन ह्लट वापस लौटी थी तब उसे वहां की हालत देखकर काफी हैरानी हुई थी।

उसने बताया कि बहुत से घरों को पिछले साल जला दिया गया और सब कुछ खत्म कर दिया गया। यहां तक कि वहां पेड़ों को भी नष्ट कर दिया गया।

महिला ने बताया, ‘उन्होंने बुलडोजर से सब कुछ नष्ट कर दिया। मैंने बड़ी मुश्किल से अपना घर पहचाना। सभी घर अब खत्म हो चुके हैं। सारी यादें भी जा चुकी हैं। उन्होंने सब कुछ खत्म कर दिया।’

देखें वीडियो :-

LIVE TV