शौचालय निर्माण में धांधली, DM ने 22 ग्राम प्रधानों के बैंक एकाउंट किए सीज

शौचालय निर्माण में धांधलीबहराइच। विकास खंड चित्तौरा के ग्राम पंचायत जलालपट्टी में शौचालय निर्माण में धांधली को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मत्स्य निदेशक की जांच में ये खुलासा हुआ कि लक्ष्य 50 शौचालय में 20 अधूरे और 30 अनिर्मित शैचालय मिले। इस धांधली में ग्राम प्रधान मनोज को जिम्मेदार पाया गया है। इतना ही नहीं आस-पास के 22 ग्राम प्रधानों के कारनामे भी सामने आए हैं। जिनके इलाके में शौचालय निर्माण में जमकर धांधली की गई है।

CM योगी ने युवाओं के लिए किया बड़ा ऐलान, दिसंबर में खुलेगा नौकरियों का पिटारा

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में हेराफेरी का खुलासा होते ही डीएम अजयदीप सिंह ने 22 ग्राम प्रधानों के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों को सीज कर दिया है। जिले में शौचालय निर्माण में हेराफेरी की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। डीएम ने इस पर सभी प्रभावित ग्राम पंचायतों में जांच के लिए 02-02 अधिकारियों को नामित किया।

वहीं ग्राम पंचायत सोहरवा में 05 अधूरे शौचालय मिलने पर प्रधान चंद्र राम, ग्राम पंचायत शाहनवाजपुर में 300 के मुकाबले 20 अधूरे और 34 शौचालय अनिर्मित मिले। इस पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार निषाद, ग्राम पंचायत फकीरचक में 100 में 15 अधूरे और 67 अनारंभ मिलने पर ग्राम प्रधान भल्लर के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए हैं। वहीं विकास खंड मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत हंसुलिया में सेमरी घटही की ग्राम प्रधान प्रियंका रावत, ग्राम पंचायत ककरहा में ग्राम प्रधान उमेश चंद्र, ग्राम पंचायत बोझिया में शिव सागर, ग्राम पंचायत मदरिया में ग्राम प्रधान रोशन अली, ग्राम पंचायत अड़गोड़वा में ग्राम प्रधान बैजनाथ, ग्राम पंचायत पेटरहा में ग्राम प्रधान मीना देवी के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गये हैं।

चूल्हे की चिंगारी से 4 घरों में लगी आग, बच्चा जिंदा जला

विकास खंड महसी में ग्राम प्रधान संगीता देवी, ग्राम पंचायत राजापुरकलां में ग्राम प्रधान द्विजेंद्र प्रसाद और ब्लॉक रिसिया की ग्राम प्रधान हनीफा, रिसिया के ग्राम पंचायत भगवानपुर कटघरा में ग्राम प्रधान नफीस, ग्राम पंचायत अमवा जौहर सिसई में प्रधान बशीर खां, ब्लॉक जरवल में ग्राम पंचायत कटका मरौठा की ग्राम प्रधान गीता देवी, ग्राम पंचायत भरथा शाहबाजपुर में ग्राम प्रधान शरमा सिंह और ब्लॉक पयागपुर के ग्राम पंचायत सतपेड़िया में प्रधान सॉवारा के साथ 22 ग्राम प्रधानों पर आरोप है।

LIVE TV