दिल्ली के बाद हरियाणा में दोहराया निर्भया कांड, 2 दिन में 4 रेप की घटनाएं

बलात्कारनई दिल्ली। हरियाणा में एक के बाद एक बलात्कार की खबरें सामने आई हैं। दरअसल पहले पिजौंर में नाबालिग और फरीदाबाद में युवती के साथ गैंगरेप हुआ फिर जींद में 15 साल की लड़की के साथ बालात्कार हुआ।

इतना ही नहीं पानीपत में भी 11 साल की बच्ची के साथ रेप कर के उसकी हत्या कर दी गई, लेकिन हत्या करने के बाद भी दरिंदा बच्ची के शव के साथ गलत काम करता रहा।

यह भी पढ़ें-आर्मी डे: पाक को जनरल बिपिन रावत की चेतावनी, कहा- मजबूर किया तो फिर…

इन चारों केस के बाद लोगों में खौफ फैल चुका है। बता दें कि जींद के बूढ़ा खेड़ा गांव में नहर के पास खून से लथपथ शव मिला। रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के जरिए पता चला कि लड़की के साथ निर्भया जैसा हाल किया गया है। उसके साथ हैवानियत की हद पार कर दी गई।

यह भी पढ़ें-आज देश मना रहा है 70वां आर्मी डे, जानिए पहले नायक करिअप्पा के बारे में

पानीपत में भी 11 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ है। रेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी गई और फिर शव के साथ 4 घंटे तक रेप किया गया। वारदात उरलाना कला गांव में हुई। पुलिस का कहना है कि बच्ची के शव के साथ भी बलात्कार किया गया। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरप्तार कर लिया है।

रेप की इन वारदातों ने पूरे सूबे को सन्न कर दिया है। सीएम साहब पानीपत रेप केस में आरोपियों की गिरफ्तारी पर पीठ ठोक रहे हैं। जींद के दरिंदों को जल्द पकड़ने का भरोसा दे रहे हैं।

LIVE TV