युवाओं के लिए खुशखबरी… यूपी सरकार जल्द शुरू करेगी लेखपाल भर्ती प्रक्रिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही राजस्व परिषद में लेखपाल के खाली करीब 4 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि राजस्व विभाग में भर्ती प्रक्रिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहर लगा दी है।

लेखपाल भर्ती

कैबिनेट की मंजूरी के बाद राजस्व परिषद भर्ती के संबंध में आयोग को प्रस्ताव भेजेगा। राजस्व परिषद से लेकर इन भर्तियों का अधिकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- केजीएमयू के सुरक्षा की पोल खोलती यह रिपोर्ट, कभी भी हो सकती बड़ी अनहोनी

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उच्च स्तर पर राजस्व परिषद से इन भर्तियों का अधिकार लेकर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को देने का विचार हुआ। राजस्व परिषद ने इसके आधार पर प्रस्ताव बनाते हुए मुख्यमंत्री के पास मंजूरी के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें:- वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार के ऊपर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

बता दें कि इसमें कुछ जरूरी संशोधन के साथ लेखपाल पद की अर्हता के साथ कंप्यूटर की जानकारी होना अनिवार्य कर दिया गया। इसके बाद भी यह तय नहीं हो सका कि भर्ती राजस्व परिषद करेगा या फिर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग। राजस्व विभाग ने इस संबंध में नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किया। इसमें लेखपाल भर्ती के लिए कंप्यूटर की अर्हता जोड़ते हुए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से कराने का प्रस्ताव भेजा गया।

देखें वीडियो:-

LIVE TV