वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार के ऊपर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

रिपोर्ट- तबरेज़

लखनऊ। लगभग 800 कर्मचारियों को पिछले 11 महीने से वेतन नहीं मिला है। वहीं भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कर्मचारियों को पुलिस ने जवाहर भवन से बाहर नहीं निकलने दिया। जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने भारी संख्या में एकत्र होकर जवाहर भवन के अंदर ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

धरना प्रदर्शन

कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने के कारण घर चलाने में दिक्कते आ रही है। साथ ही कई कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई तक छूट गई है। सभी कर्मचारी अधिशासी निदेशक अशोक कुमार श्रीवास्तव को हटाने की कर रहे है मांग।

यह भी पढ़ें:- राजनाथ सिंह के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं दिखा जोश, चुनावी नारों के साथ काटा गया केक

वहीं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम डिपो संघ के अध्यक्ष राम यादव का कहना है कि जबतक हमारी मांगो को नहीं माना जाता है।

यह भी पढ़ें:- गोल्ड लोन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पूछताछ के दौरान हाथ लग सकते हैं बड़े सबूत

तबतक इसी तरह से हमारा धरना चलता रहेगा। और हम लगातार विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।

देखें वीडियो:-

LIVE TV