हरदोई में दुष्कर्मी हैवानों का आतंक, 65 वर्षीय बृद्धा से पिटाई के बाद किया दुष्कर्म

रिपोर्ट–आदर्श त्रिपाठी

हरदोई। हरदोई में दुष्कर्मी हैवानों का आतकं– महिला सुरक्षा को लेकर सरकार चाहे जितने दावे कर ले लेकिन उसके सारे ही दावे फेल होते नज़र आ रहे है। हरदोई में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है।जिसमे गांव के ही एक हैवान युवक ने एक पैसठ वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुराचार किया और जब वृद्धा ने विरोध किया तो युवक ने उसकी पिटाई भी की।

हरदोई में दुष्कर्मी हैवानों का आतंक, 65 वर्षीय बृद्धा से पिटाई के बाद किया दुष्कर्म

पीड़िता जब घायल वापस घर पहुंची और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की बात जैसे ही गांव में पता चली। ग्रामीणों में रोष फ़ैल गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पीड़िता को डाक्टरी परिक्षण और उपचार के लिए अस्पताल लायी। जबकि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज़ करके युवक की तलाश शुरू कर दी है।

हरदोई में दुष्कर्मी हैवानों का आतंक

इंसानियत को शर्मशार करने वाला यह मामला शहर कोतवाली के खेरौली गांव का है। जहां की एक 65 वर्षीय वृद्धा अपने घर से बगल में ही कुछ दूर पर खेत में अपने जानवारो के लिए आज शाम चारा काटने के लिए खेत पर गई थी। आरोप है कि गांव के ही युवक मोनू ने खेत में पहुंचकर वृद्ध महिला के साथ अश्लील हरकते की और जब वृद्धा ने विरोध किया तो युवक ने वृद्ध महिला की पिटाई करके उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़े: कांग्रेस का आरोप भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मोदी में पर्रिकर को हटाने की नहीं है हिम्मत

दरिंदे की हैवानियत का शिकार हुई पीड़िता वृद्धा किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और गांव में अपने साथ हुई हैवानियत की बात बताई। जिसके बाद वृद्धा के परिजनों और गांव में रोष फ़ैल गया। पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस वृद्धा को उपचार और डाक्टरी परिक्षण के लिए अस्पताल केलर आयी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोनू के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस फिलहाल वृद्धा से हैवानियत करने वाले युवक की तलाश में जुटी है।

गांव के ही युवक ने 65 साल की वृद्धा से किया दुष्कर्म-विरोध करने पर युवक ने पिटाई भी की-घटना से गांव में गुस्से के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज़ किया-महिला को उपचार और चिकित्सीय परिक्षण के लिए पुलिस अस्पताल लायी।

LIVE TV