हाल ही में भाई को खोने के बाद रणधीर कपूर 15 फरवरी को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। स खास मौके पर एक्टर के जन्मदिन से एक दिन पहले यानी 14 जनवरी को उनके घर पर बर्थडे पार्टी रखी गई जिसमें पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ। ये पार्टी उनके चेम्बूर वाले घर पर रखी गई थी।

रणधीर के घर में एंट्री करते हुए काफी सारी फोटोज़ सामने आई हैं जिनमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करीना कपूर ख़ान, सैफ अली ख़ान, अदार जैन, तारा सुतारिया, नीतू कपूर, संजय कपूर समेत कई लोग नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटोज़ और वीडियोज़ काफी वायरल हो रही हैं।

इस दौरान प्रेगनेंट करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ, तारा सुतारिया ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ और आलिया भट्ट ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ शामिल हुईं। डिनर पर जाने कि तस्वीरें सामने आने के बाद यूजर्स ने बुरी तरह ट्रोल किया है।

दरअसल बीते हफ्ते ही रणधीर कपूर के सबसे छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हुआ है। ऐसे में उनके निधन के पांच दिन बाद ही डिनर के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई। कई लोगों ने करीना और रणबीर को टारगेट करते हुए लिखा है कि उनके चाचा के निधन को एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और वे लोग पार्टी कैसे कर रहे हैं।

नके अलावा करीना कपूर ख़ान भी अपने पति और फिल्म अभिनेता सैफ अली ख़ान और बेटे तैमूर के साथ पार्टी में पहुंचीं। इस दैरान मॉम-टू-बी करीना ने यैलो और ग्रीन कलर का आउटफिट कैरी किया था। इनके अलावा और भी कई स्टार्स को रणधीर के घर के बाहर स्पॉट किया गया। हालांकि किसी ने भी बाहर पैपराज़ी को देखकर कोई रिएक्शन नहीं दिया।