बेकाबू हुए राम रहीम समर्थक, हिंसा में अबतक 32 की मौत, 250 से ज्यादा घायल

राम रहीम को दोषी करारनई दिल्ली। पंचकूला में सीबीआई अदालत ने आज डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में अपना फैसला सुना दिया है। जज जगदीप सिंह ने फैसला सुनाते हुए डेरा सच्चा सौदा के बाबा राम रहीम को दोषी करार दे दिया गया है। हालांकि बाबा राम रहीम की सजा पर अदालत सोमवार को फैसला लेगी।

ममता के फरमान को बीजेपी नेता ने दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो रोक कर दिखाएं मूर्ति विसर्जन

आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की पूर्व महिला शिष्या द्वारा उनपर दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था।

राम रहीम को दोषी करार देते ही उनके समर्थक बेकाबू हो गए हैं। तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं। हरियाणा के कई शहरों की बिजली काट दी गई है। पंचकूला में सेना फ्लैग मार्च कर रही है।

डेरा समर्थकों का आक्रोश देखते हुए पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे हैं। कुछ जगहों पर डेरा समर्थकों ने पुलिस के जवानों को खदेड़ा भी है।

बेकाबू भीड़ ने पंजाब में भी दो रेलवे स्टेशनों में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया।

पंचकूला हिंसा में अबतक एक बच्चे समेत 32 लोगों की मौत हुई है, जब कि 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

बाबा राम रहीम पर फैसले के बाद बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली में हाई अलर्ट।

डेरा समर्थकों ने बरनाला का टेलीफोन एक्सचेंज फूंका।

डेरा समर्थकों ने पंचकूला के इनकम टैक्स ऑफिस को जलाया।

पंजाब के संगरूर के पावर हाउस में डेरा समर्थकों ने लगाई आग।

राम रहीम पर फैसले के बाद पंजाब के बठिंडा में कर्फ्यू।

हरियाणा के पंचकूला में कर्फ्यू लगाया गया।

सिरसा के डेरा इलाके में आगजनी और हिंसा की खबर, मौके पर SWAT की टीम।

डेरा प्रदर्शनकारियों ने संगरूर के तहसील ऑफिस में लगाई आग।

राम रहीम पर फैसले के बाद पूर्वी यूपी का प्रशासन सतर्क।

मामले में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान- पंजाब में हालात काबू में हैं।

रोहतक जेल के पास हरियाणा पुलिस और CISF के जवानों की तैनाती।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा और पंजाब के CM से मामले की जानकारी ली।

राम रहीम के समर्थकों ने शिमला हाईवे पर कई गाड़ियों में की तोड़फोड़।

पंचकूला के रिहायशी इलाकों में घुसे उपद्रवी।

हरियाणा के सीएम ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई।

पंजाब-हरियाणा से चलने वाली पांच ट्रेनें रद्द।

पंचकूला में सेना की छह टुकड़ियां तैनात।

गुरमीत राम रहीम रोहतक जेल लाए गए।

राम रहीम समर्थकों ने पुलिस और दमकल सहित 100 से ज्यादा गाडियां फूंकी।

यूपी के लोनी में बस में आग लगाई गई, मौके पर पहुंची पुलिस।

राम रहीम पर फैसले के बाद दिल्ली में हिंसा के 7 मामले सामने आए।

दिल्ली में डीटीसी की दो बसों में आगजनी और तोड़फोड़।

आनंद विहार स्टेशन पर खड़ी रीवा एक्सप्रेस के 2 डिब्बों में आग लगाई गई।

हरियाणा के कैथल के बिजलीघर में नकाबपोश लोगों ने लगाई आग।

पंजाब-हरियाणा HC ने दिया राम रहीम की संपत्ति जब्त करने का आदेश।

पंजाब-हरियाणा HC का बड़ा आदेश, राम रहीम की संपत्ति बेचकर हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई हो।

हमारे साथ अन्याय हुआ है, हम इसकी अपील करेंगे: डेरा प्रवक्ता।

डेरा सच्चा सौदा मानवता की भलाई के लिए है, सभी शांति बनाए रखें: डेरा प्रवक्ता।

डेरा समर्थकों की हिंसा के बाद सिरसा में घुसी सेना।

हरियाणा के DGP बीएस संधू का बयान- काबू में हैं हालात, प्रदर्शनकारियों को हटाया गया।

हरियाणा के सीएम की अपील- लोग हिंसा से बचें।

डेरा के 1000 समर्थक हिरासत में लिए गए।

सिरसा में सुरक्षाबलों से हाथापाई के दौरान एक डेरा समर्थक की मौत, तीन घायल।

यूपी के मुजफ्फरनगर, बागपत और शामली में धारा 144 लागू।

अर्ध सैनिक बलों की छह टुकड़ियां रोहतक पहुंचीं।

दिल्ली में पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई, बदरपुर और ख्याला से तीन उपद्रवी गिरफ्तार।

प्रदर्शनकारियों की पहचान कर ली गई है, जल्द होगी कार्रवाई : हरियाणा सरकार

गाजियाबाद और हापुड़ में धारा 144 लागू।

पंजाब-हरियाणा के हालात पर गृह मंत्री ने कल सुबह 11 बजे बुलाई बैठक।

राम रहीम के 6 निजी कमांडो को चंडीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

वीडियो :-

LIVE TV