रक्षा बन्धन पर इस तरह बांधे राखी, वर्ष भर होती रहेगी शुभता में वृद्धि

लाइव टुडे डेस्क| रक्षा बंधन का त्योहार भाई और बहन के रिश्ते में शुभता को बढ़ाने वाला होता है। इस दिन विशेष शुभ मुहूर्त में हिन्दू धर्म अनुसार विधि विधान से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाए तो इसकी शुभता में कई गुना वृद्धि होती है और यह वर्ष भर शुभता प्रदान करता है।

रक्षा बन्धन पर इस तरह बांधे राखी, वर्ष भर होती रहेगी शुभता में वृद्धि
रक्षाबंधन को और शुभ बनाने के लिए राखी बांधने का तरीका भी आपको जान लेना चाहिए। जानिए इस पर्व को कैसे मनाएं और कैसे बांधे राखी –

थाली में कुमकुम के प्रयोग से सबसे पहले ‘स्वास्तिक’ का निशान बनाएं। अब हाथ में थोड़ा कुमकुम लेते हुए भाई को सबसे पहले तिलक लगाएं। तिलक के ऊपर अक्षत लगाएं और कुछ अक्षत भाई के सिर के ऊपर भी फेंकें।

ऐसा करना शुभ माना जाता है। इसके बाद राखी बांधें, मिठाई खिलाएं और भाई से अपनी रक्षा करने का संकल्प लें।

यह भी पढ़ें:  Nag Panchami 2018: जानें महत्व और पूजा के विधि-विधान
इसके साथ ही बहन को भी पवित्र हृदय से भाई के जीवन की शुभता और उनकी रक्षा के लिए ईश्वर से कामना करना चाहिए। इससे भाई सभी प्रकार की विपदाओं से सुरक्ष‍ित रहता है।

इस दिन कुछ बहनें व्रत भी रखती हैं। कुछ निर्जला उपवास करती हैं तो कुछ सामान्य फलाहार लेते हुए व्रत के नियमों का पालन करती हैं। रक्षाबंधन के दिन पूर्णिमा तिथि होती है इसलिए इस दिन कोई भी व्रत करे, उसे शुभ ही माना जाता है।

 

 

LIVE TV