महंत किशोरपुरी महाराज का हुआ निधन, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत किशोरपुरी महाराज का रविवार दोपहर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पिछले सप्ताह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेहंदीपुर से जयपुर के एटरनल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। महंत जी चेस्ट इंफेंक्शन सहित कई बीमारियों से जूझ रहे थे।

साल 1944 में मेहंदीपुर के पास उदयपुर गांव में जन्मे महंत किशोरपुरी महाराज ने बचपन में ही गुरु गणेशपुरी से दीक्षा लेने के बाद करीब 55 साल पहले किशोरपुरी ने मेहंदीपुर बालाजी के महंत की गद्दी संभाली थी। महंत किशोरपुरी महाराज बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महंत किशोरपुरी के निधन पर शोक जताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी महंत किशोरपुरी के निधन पर शोक जताया है।

LIVE TV