महिला कॉलेज के प्राचार्य गिरफ्तार, छात्राओं ने लगाया था दुराचार का आरोप

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से शर्मसार करने देने वाला मामला सामने आया है। रविवार देर शाम को राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य को छात्राओं से दुराचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र ने बताया कि राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की अध्यनरत छात्राओं ने प्राचार्य राजेश भारती के खिलाफ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की प्राचार्य के सरकारी आवास से कार में बैठती दिख रही है। इस वायरल वीडियो को लेकर शनिवार को प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री गुलाबी देबी के सामने पत्रकारों ने सवाल उठाया था।

मंत्री गुलाबी देबी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को जांच के लिए निर्देश दी थीं। जिसके बाद प्रशासन के द्वारा जांच करने के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई गई थी तथा कमेटी को 48 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना था।

उन्होंने बताया कि उक्त टीम ने आज अपनी जांच रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को सौंप दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर भारती के खिलाफ गम्भीर दफाओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

LIVE TV