टोरंटो| अभिनेत्री मेघन मार्कल पहली बार आधिकारिक रूप से प्रिंस हैरी के साथ इनविक्टस गेम्स में नजर आईं हैं। इनविक्टस गेम्स एक प्रकार का पैरालम्पिक स्टाइल मल्टी स्पोर्ट इवेंट है, जिसे प्रिंस हैरी ने शुरू किया है। इस खेल में घायल, चोटिल या बीमार सैन्य कर्मी और सेना से जुड़े दिग्गज व्हीलचेयर बास्केटबॉल, सिटिंग वॉलीबाल और इनडोर रोइंग जैसे खेलों में हिस्सा लेते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘न्यूटन’ के आगे नहीं बरकरार रहा आपा का खौफ और संजू बाबा का जोर
‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, मार्कल और प्रिंस एक दूसरे के पास नहीं बैठे बल्कि इन दोनों के बीच कुछ सीटों का फासला था। दोनों बीते एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन यह पहली बार है जब दोनों ने आधिकारिक रूप से किसी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें: कंगना रानौत की फिल्म का तमिल रीमेक लॉन्च
प्रिंस हैरी (33) अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के पास बैठे थे। वीआईपी गलियारे में प्रिंस के साथ कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो और यूक्रेन के राष्ट्रपति पोरोशेंको भी थे।
मार्कल अपने मित्र मार्कस एंडरसन के साथ बैठी थीं, जिन्होंने कहा जाता है कि उन्हें प्रिंस से मिलवाया था।