‘न्‍यूटन’ के आगे नहीं बरकरार रहा आपा का खौफ और संजू बाबा का जोर

न्यूटन की कमाईमुंबई। राजकुमार राव की फिल्म ‘न्‍यूटन’ इस शुक्रवार पर्दे पर रिलीज हुई है। न्‍यूटन के साथ पर्दे पर तीन और फिल्‍में रिलीज हुई थीं। बाकी सभी फिल्‍मों की तुलना में न्‍यूटन को ज्‍यादा प्‍यार मिल रहा है। महज दो दिन में न्यूटन की कमाई ने भूमि, हसीना पार्कर और द फाइनल एग्‍जिट को पछ़ाड़ दिया है।

जहां पहले दिन धीमी कमाई करते हुए न्‍यूटन ने 96 लाख की कमाई की थी। वहीं अगले दिन ऊंची छलांग लगाते हुए न्यूटन ने 2.52 करो़ड़ की कमाई कर ली। दूसरे दिन न्‍यूटन की कमाई में 162.5 % की ग्रोथ देखने को मिली है। अबतक न्‍यूटन ने 3.48 करोड़ की कमाई कर ली है, जो कि बाकी फिल्‍म की कमाई के मुकाबले ज्‍यादा है। इस बात की जानकारी मूवी एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी है।

यह भी पढ़ें: ऑस्‍कर पहुंची ‘न्‍यूटन’ पर लगा चोरी का आरोप, डायरेक्‍टर ने कहा…

‘न्‍यूटन’ को ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री मिल चुकी है। हालांकि इसमें एक नया ट्विस्‍ट आया है। फिल्म न्‍यूटन पर अरोप लगे है कि इसकी कहानी चुराई गई है। खबरों के मुताबिक, राजकुमार का किरदार न्‍यूटन और उनकी फिल्म की कहानी ईरानी फिल्म ‘सीक्रेट बैलट’ से प्रभावित है।

यह भी पढ़ें: शुभ नहीं रहे ‘पद्मावती’ के नवरात्र, फिर हुआ फिल्‍म का जोरदार विरोध

अमित ने फिल्‍म की कहानी चोरी के अरोप को पूरी तरह नकार दिया है। साथ ही इस पर उनका कहना है कि यदि फिल्म की कहानी चोरी की गई होती तो इसकी इतनी सराहना न होती। इसे ऑस्‍कर में एंट्री न मिली होती। फि‍ल्म न्‍यूटन कुछ अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का हिस्‍सा बन चुकी है। इतना ही नही ककई अवार्ड भी अपने नाम कर चुकी है।

LIVE TV