राष्ट्रपति ने किया पांच सांसदों को सम्मानित, गुलाम नबी रहे 2015 के सर्वश्रेष्ठ सांसद

नई दिल्ली| कल बुधवार को संसद भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पांच सर्वश्रेष्ठ सांसदों को पुरुस्कृत किया। इस कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार पाने वाले इन सांसदों में नजमा हेपतुल्ला, गुलाम नबी आजाद, दिनेश त्रिवेदी, हुकुमदेव नारायण यादव और भर्तृहरि महताब शामिल हैं।

ramnat-kovibd_2018080119321039_650x

इस दौरान उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉ नजमा हेपतुल्ला को 2013 का उत्कृष्ट सांसद अवार्ड से सम्मानित किया। वहीं बिहार के मधुबनी से सांसद हुकुमदेव नारायण यादव को 2014 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद सम्मान दिया गया।

यह भी पढ़ें:  अपने ही जाल में फंसती नज़र आ रही कांग्रेस, भाजपा ने चल दी बड़ी चाल

तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी को 2016 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद सम्मान मिला। वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से सांसद हैं। इसके अलावा वो इंडो-यूरोपीय संघ संसदीय मंच के अध्यक्ष भी हैं। वे पूर्व में भारत के रेल मंत्री भी रह चुके हैं।

यह भी देखें :-

LIVE TV