प्रतापगढ़: ढाई साल की बच्ची हुई लापता-सुबह मिला शव,मां ने देवर पर लगाया आरोप कहा..

लोगों ने परिवार वालों को बताया कि बच्ची का शव तलाब के पास है परिवार को खबर मिलते ही कोहराम मच गया। बच्ची की मां ने अपने देवर पर आरोप लगाया है। पुलिस को घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत लिया।

प्रतापगढ़ से एक घटना सामने आई है, जहां ढाई साल की बच्ची का शव गुरुवार को एक तलाब में मिला। बच्ची बुधवार की शाम से लापता थी। घटना जेठवारा थाना के जूड़ाका पुरवा के भावनपुर का हैं। बच्ची की मां ने देवर पर आरोप लगाया है। भवानीपुर गांव में बुधवार को ढाई साल की लड़की के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। सुबह गांव के एक तलाब में बच्ची का शव देख, गांव के लोगों ने परिवार को बताया। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। लापता होने की जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस के खोजबीन के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया। सुबह जब लोगों ने लड़की का शव तलाब में देखा तो परिवार के लोगों को बताया गया। वहीं, लड़की की मां ने देवर पर आरोप लगाया है। लड़की की मां ने तलाब में डूबो कर मारने का आरोप लगाया है।

इमरान लड़की के पिता अपने परिवार के साथ गांव निवासी जुबैर अहमद की लड़की की शादी में आए थे। शाम को ढाई साल की लड़की खेलते समय लापता हो गई। परिवार के लोगों ने काफी खोज की लेकिन, लड़की का कोई पता नहीं चला।  गुरुवार को जब बच्ची का शव तलाब में मिला तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को लड़की के मां ने देवर पर आरोप लगाया मां ने कहा कि देवर ने बच्ची को तलाब में डूबो कर मार डाला। वहीं, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ  शुरु कर दी।

LIVE TV