PM मोदी का सन्देश…देश को हमारे जवानों पर पूरा भरोसा…हम हमेशा उनके साथ हैं…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा देश एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। हमें सेना पर पूरा भरोसा है।

उन्होंने कहा कि हम सब पराक्रमी भारत के नागरिक हैं। देश की समृद्धि के लिए संकल्प लेकर सोचना होगा।

हमें जीवन के हर क्षेत्र में पराक्रमी होना होगा। देश के एक-एक युवा से आग्रह है कि वे जिस भी क्षेत्र में जुड़े हुए हैं, पहले से और ज्यादा काम करें, देश को और ज्यादा आगे ले जाएं।

PM मोदी का सन्देश...देश को हमारे जवानों पर पूरा भरोसा

पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देश की भावनाएं एक अलग स्तर पर हैं। देश का वीर जवान सीमा पर और सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहा है।

देश की सुरक्षा और सामर्थ्य का संकल्प लेकर हमारा जवान सीमा पर डटा है। पूरा देश एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। दुनिया हमारी इच्छा शक्ति को देख रही है।

दुनिया का ये रास्ता है सबसे खतरनाक, इसीलिए इसे कहा जाता है ‘मौत का रास्ता’…

भारत को अस्थिर करने के लिए आतंकी हमले के साथ-साथ दुश्मनों का एक मकसद ये भी होता है कि हमारी प्रगति रुक जाए, हमारी गति रुक जाए, हमारा देश थम जाए। उनके इस मकसद के सामने हर भारतीय को दीवर बन कर के खड़ा होना है।

LIVE TV