आपकी सेहत को हरा-भरा बनाएगा मीठा पान, दफा होंगी ये बीमारियां

पान के पत्तेनई दिल्ली। बारातियों का स्वागत करना हो या फिर हिंदु धर्म की पूजा हो पान का पत्ते को हर रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सुपारी,कत्था,चूना और कई चीजों से मिलकर बना पान सिर्फ खाने में स्वाद ही नहीं देता बल्कि कई बीमारियों से भी निजात दिलाता है। जी हां, पान के पत्तों से कई तरह की बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं पान के पत्तों के फायदे के बारे में-

पान खाना पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद है। ये सैलिवरी ग्लैंड को सक्रिय करके लार बनाने का काम करता है जोकि खाने को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ने का काम करता है। कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी पान की पत्ती चबाना काफी फायदेमंद है। गैस्ट्र‍िक अल्सर को ठीक करने में भी पान खाना काफी फायदेमंद है।

पान के पत्ते में कई ऐसे तत्व होते हैं जो बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करने में सहायक होते हैं। जिन लोगों के मुंह से दुर्गंध आ रही हो उनके लिए पान का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले जैसे लौंग, कत्था और इलायची भी मुंह को फ्रेश रखने में सहायक होते हैं। पान खाने वालों के लार में एस्कॉर्बिक एसिड का स्तर भी सामान्य बना रहता है, जिससे मुंह संबंधी कई बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें-जानिए क्यों होती है काली खांसी और क्या है इसका उपाय

मसूड़े में गांठ या फिर सूजन हो जाने पर पान का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। पान में पाए जाने तत्व इन उभारों को कम करने का काम करते हैं।

अगर आपको सर्दी हो रखी है तो ऐसे में पान के पत्ते आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। इसे शहद के साथ मिलाकर खाने से फायदा होता है। साथ ही पान में मौजूद एनालजेसिक गुण सिर दर्द में भी आराम देता है। चोट लगने पर पान का सेवन घाव को भरने में मदद करता है।

पान के पत्ते कामोत्तेजना बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। अंतरंग पलों को और खुशनुमा बनाने के लिए आप पान के पत्तों को इस्तेमाल कर सकते हैं।

खांसी आने पर भी पान फायदा करता है। खांसी आने पर पान में अजवाइन डालकर चबाने से लाभ होता है। गर्म हल्दी को पान में लपेटकर चबाएं, फायदा होगा।

यह भी पढ़ें-जान लें दातुन के ये फायदे, हमेशा के लिए भूल जायेंगे टूथपेस्ट

किडनी खराब हो तो भी पान काफी फायदेमंद साबित होता है। किडनी खराब होने पर मसाले, मिर्च एवं शराब (मांस एवं अंडा भी) से परहेज करना चाहिए।

चोट लगने पर पान बहुत फायदेमंद है। अगर कहीं चोट लग जाए तो पान को गर्म करके परत-परत करके चोट वाली जगह पर बांध लेना चाहिए। इससे दर्द में आराम मिलता है।

LIVE TV