Pakistan: इमरान नेता ने कैंची की जगह दातों से काटा रिबन, देखे वीडियो

पाकिस्तान (Pakistan) की आवाम हो या नेता वह कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं जिसे देख कर लोगों की हसी छूट ही जाती हैं। ऐसे में पाकिस्तान में कब क्या होगा किसी को नहीं पता। वहीं इस बार पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब प्रांत के मंत्री फैयाज अल हसन चौहान की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जो उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में जेल मंत्री रिबन काटते नजर आ रहे हैं, लेकिन कुछ अलग अंदाज से।

वायरल विडिओ में देखा जा सकता हैं कि इमरान खान की पार्टी के नेता और पंजाब प्रांत के मंत्री फैयाज अल हसन चौहान कहीं उद्घाटन करने गए थे और वहां उनको रिबन काटना था। जैसे ही उन्होंने रिबन काटने की कोशिश की, कैंची ने धोखा दे दिया और वो चली नहीं। इस पर मंत्री महोदय ने रिबन को पकड़ा और टपाक से उसे अपने दातों से काट दिया। यह देखकर आसपास खड़े लोग तालियां बजाने लगे।

बता दे जेल मंत्री के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया वीडियो अब तक 18 हजार बार देखा जा चुका है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है। अपने विधानसभा क्षेत्र में दुकान खोलने का अनोखा अंदाज…कैंची कुंद और रखाब थी….दुकानदान को शर्मिंदगी से बचाने के लिए मैंने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड…।

LIVE TV