ओलम्पिक में स्वर्ण जीतने वाले को योगी सरकार देगी इतनी धनराशि कि आप भी कहेंगे वाह!

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को छह करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने गुरुवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) टीम यूपी योद्धा की नई जर्सी लांच करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की।

ओलम्पिक

पूर्व टेस्ट ओपनर चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ओलम्पिक में स्वर्ण जीतने वाले को छह करोड़, रजत जीतने वाले को चार करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपये का पुरस्कार देगी।

चौहान ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रमंडलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को क्रमश : 50 लाख, 30 लाख और 20 लाख रुपये दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- शिक्षक की मौत मचा हड़कंप, जांच में जुटी चार थानों की पुलिस

गौरतलब है कि जकार्ता एशियाई खेलों में उत्तर प्रदेश के 44 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और इनमें से 11 ने पदक जीते थे। वहीं, गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में राज्य के सात खिलाड़ियों ने पदक जीते थे।

यह भी पढ़ें:- फर्जी बिजली बिल के नाम पर धड़ल्ले से हो रही ठगी, पीड़ितों ने बताया कैसे लगा चूना

खेल मंत्री ने कहा कि सरकार अगले महीने दो अक्टूबर को इन पदक विजेताओं को सम्मनित करेगी। उन्होंने कहा कि पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को सरकार क्लॉस-2 में सरकार नौकरी भी देगी।

देखें वीडियो:-

LIVE TV