नई दिल्ली। दिग्गज मोबाइल निर्माता कंपनी OnePlus इन दिन अपने पहले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। स्मार्टफोन के शौक़ीन इस हैंडसेट के आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं लांच से पहले इन हैंडसेट को लेकर चर्चाओं का बाजार भी काफी गरम बना हुआ है।
हाल ही में लीक के आधार पर जानकारी मिली थी कि इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए पॉप अप कैमरा दिया जाएगा। अब इस हैंडसेट के फ्रंट साइड की एक इमेज लीक हुई है। लीक इमेंज पहले सामने आई जानकारी की पुष्टि करती है। इमेज में भी पॉप अप सेल्फी कैमरा दिखाई देता है। लेकिन डिस्प्ले में नॉच की कोई झलक नहीं मिलती है।
खबरों के मुताबिक़ लीक हुई इन तस्वीरों को वीबो पर शेयर किया गया था। इसके बारे में जानकारी @jayadityaproto और @iGadgets_world नाम के ट्विटर यूज़र द्वारा दी गई।
कथित तस्वीर में वनप्लस 7 पॉप अप सेल्फी कैमरे के साथ नज़र आ रहा है। यह तस्वीर हाल ही में लीक हुए रेंडर्स से मेल खाती है। फ्रंट कैमरा स्क्रीन की बायीं तरफ है। स्क्रीन पर फेस अनलॉक को दिखाया गया है। संभवतः OnePlus अपने OnePlus 7 हैंडसेट में पॉप-अप फ्रंट कैमरे के साथ भी फेस अनलॉक फीचर पर बनी रहेगी।
बता दें कि अब तक लीक हुई जानकारियां आधिकारिक नहीं हैं। ऐसे में हम आपको उन पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे। लेकिन OnePlus 7 को आने वाले हफ्तों में पेश किए जाने की उम्मीद है।
यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा चीनी कंपनी वनप्लस अपने 5जी स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है, जिसे इस साल ही 5जी कनेक्टिविटी वाले देशों में उतारा जाएगा।
ध्यान रहे, OnePlus 6 और OnePlus 6T हैंडसेट नॉच के साथ आते हैं। लेटेस्ट हैंडसेट में वाटरड्रॉप नॉच है। संभव है कि वनप्लस 7 के साथ कंपनी नॉच डिज़ाइन से पूरी तरह से छुटकारा पा ले।
रिलायंस की बड़ी सौगात! अब एक साथ कर सकेंगे 10 लोगों से बात…
इसके बाद फ्रंट कैमरे को नई जगह पर शिफ्ट करना होगा। यहीं पर पॉप-अप मॉड्यूल काम आता है। ऐसा करके कंपनी हैंडसेट में एज टू एज स्क्रीन भी दे पाएगी। जिसकी झलक हमें फोन के रेंडर में भी मिली थी।