अब बैग पैक करने में देरी कैसी, बनाएं बक्सा के शानदार स्थलों का प्लान

भारत का पूर्वी राज्य अपनी धरोहर और खूबसूरत नजारों के लिए काफी जाना जाता है। पूरब का एक जिला बक्सा काफी सुंदर है। यह जिला असम राज्य में स्थित है जो गुवाहटी से से लगभग 87 कि.मी. की दूरी पर है। यह जिला वन संपदा, वन्य जीवन और प्राकृतिक आकर्षण का केंद्र बना रहता है। इस यात्रा के दौरान आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। प्रकृति प्रेमी और वन्यजीव प्रेमियों के बीच यह स्थान काफी आंनद प्रदान करता है। अगर आपको जानवरों और प्रकृति से प्यार है तो एक बार इस स्थान पर जाकर जरूर घूमें।

baksa

मोइना पुखुरी

बक्सा घूमने की शुरुआत आप यहां के मोइना पुखुरी से कर सकते हैं। यह एक खूबसूरत स्थान है जिसकी आप अपनी सुविधा के अनुसार सैर कर सकते हैं। यहां आप ट्रेकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं। यह स्थान भारत और भूटान की सीमा से लगा हुआ है। यहां पर पहुंचने का केवल एक ही रास्ता है वह है ट्रेकिंग, आप ट्रेकिंग के माध्यम से यहां पर जा सकते हैं।

मोइना पुखुरी

बोगामाटी

बोगामाटी भी भारत और भूटान की सीमा पर एक दूसरा टूरिस्ट स्पॉर्ट है। यह स्थान घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। बोनामाटी वहां के स्थानीय लोगों के लिए विदेश से कम नहीं है। यह एक पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है। यहां पर आना सबको ही अच्छा लगता है। यहां आकर आप एक शानदान अनुभव कर सकते हैं।

बोगामाटी

यह भी पढ़ें: स्ट्रोक के बाद तेजी से बढ़ रहा है इस बीमारी का खतरा

मानस सौशी खोनखोर

वन्यजीव अभयारण्य के अलावा आप यहां के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट मानस सौशी खोनखोर की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह एक लोकप्रिय इक टूरिज्म प्लेस है, जो वनस्पतियों की कई प्रजातियों का घर भी माना जाता है। यह उद्यान तब ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक लगता है, जब यहां चारों तरफ फूल खिलना शुरु हो जाते हैं, और उन फूलों पर जब तितलियां मंडराने लगती हैं। एक प्रकृति प्रेमी और एकांत स्थल के खोजी के लिए यह स्थल किसी जन्नत से कम नहीं। पहाड़ी पृष्ठभूमि और नदि के आकर्षण के साथ यह स्थल सैनानियों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। अगर आपका भाग्य अच्छा रहा तो आप यहां कई जंगली जीवों को भी देख सकते हैं। आप यहां एक शानदार समय अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिता सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मुंह का टेस्ट बदल देने वाली चॉकलेट से अब निखरेगा चेहरा का निखार

मानस वन्यजीव अभयारण्य

उपरोक्त स्थान के बाद आप बक्सा के मानस वन्यजीव अभयारण्य की भी सैर कर सकते हैं। मानस देश के सबसे चुनिंदा अभयारण्य में गिना जाता है। इसे यूनेस्को ने प्राकृतिक धरोहर घोषित कर रखा है। यह 950 वर्ग कि.मी. में फैला हुआ है। आपको यहां पर जानवरों की तरह-तरह की जातियां देखने को मिलेंगी। आप यहां गोल्डन लंगूर, जंगली भैंस, तेंदुआ, चीता, गौर, गोल्डन बिल्ली, हिरण आदि को देख सकते हैं। इनसब के अलावा आप यहां के अभयारण्य में पक्षियों की प्रजातियों को भी देख सकते हैं। यहां पर सभी जानवरों को सुरक्षित परिवेश का माहौल दिया गया है।

मानस वन्यजीव अभयारण्य

 

LIVE TV