निक के शो लौटी प्रियंका ने कैमरा देखकर छिपाई सगाई की अंगूठी,Video viral

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं. दरअसल प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो और वायरल हो रहा है.

https://instagram.com/p/BmJBTV8DROO/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

जिसमें प्रियंका चोपड़ा मुंबई में एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं. ये वीडियो प्रियंका चोपड़ा के सिंगापुर से लौटने के दौरान का है. जिसमें माना जा रहा है कि वह मीडिया के सामने अपनी सगाई की अंगूठी को छिपाने की कोशिश कर रही हैं.

priyanka-chopra-nick-jonas_

प्रियंका चोपड़ा खास तौर पर निक जोनास के शो के लिए सिंगापुर गई थी. शो के तुरंत बाद वे भारत लौट आई हैं. शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के लिए जबदस्त ढंग से चीयर किया और उनके कई वीडियो भी वायरल हुए है.

https://instagram.com/p/BmIeIEqnzfl/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

यही नहीं जब शो के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक साथ नजर आए तो मीडिया दोनों को देखकर दीवाना हो गया और प्रियंका-प्रियंका की आवाजें लगने लगीं. लेकिन सिर्फ जोनास ही मीडिया से मुखातिब हुए.

ये भी पढ़े:-एक बार फिर चर्चा में आई हिना खान,ग्लैमरस लुक में दिखी खूबसूरत

हालांकि प्रियंका चोपड़ा के अली अब्बास जफर निर्देशित मेगा बजट फिल्म भारत छोड़ने से हड़कंप मचा गया था. इसे लेकर कई तरह की बाते बनी थी. खबरों में निक जोनास को भी वजह बताया गया. वैसे प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर के साथ एक फिल्म कर रही हैं, जिसकी शूटिंग जोर-शोर से चल रही है.

https://instagram.com/p/BmIHwqiDqfq/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

1 साल पहले खबरें थीं कि प्रियंका और भंसाली एकसाथ गैंगस्टर मूवी गंगूबाई कोठेवाली को लेकर साथ आने वाले हैं. लेकिन अब चर्चा है कि प्रियंका ने भारत की ही तरह इस प्रोजेक्ट को भी आखिरी वक्त पर अलविदा कह दिया है.”

LIVE TV