Movie Review : लाइफ को रीफ्रेश करता है ये ‘न्यूटन’, फिर हो जाएंगे राजकुमार के कायल

न्‍यूटनफिल्म–  न्‍यूटन

रेटिंग– 4

सर्टिफिकेट– U/A

अवधि–   1 घंटा 46 मिनट

स्टार कास्ट– राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजली पाटिल, रघुवीर यादव

डायरेक्टर–  अमित मसुरकर

प्रोड्यूसर– दृश्यम फिल्म्स

कहानी–  फिल्‍म की कहानी नूतन कुमार के इर्द गिर्द घूमती है। लड़कियों जैसा नाम होने की वजह से वह अपना नाम नूतन से बदलकर न्‍यूटन रख लेता है। न्‍यूटन अपने काम को लेकर काफी सीरियस रहता है। उसके लिए सिद्धांतों पर चलना ही महत्‍वपूर्ण होता है।

उसके अनुसार चीजें हमेशा रूल्‍स एंड रेगुलेशन के मुताबिक चलनी चाहिए, जबकि असल में दुनिया ऐसे नहीं चलती है। इलेक्‍शन के दौरान न्‍यूटन की ड्यूटी नक्‍सलवाद प्रभावी इलाके में पड़ती हैं। वहां वोटिंग बैलट/ईवीएम मशीन और ईमानदारी से वोटिंग होना सब जिम्‍मेदारी न्‍यूटन के कंधो पर होती है।

वहां पहुचने पर उसे एहसास होता है कि सबकुछ उसकी सोच से परे हैं। कुछ भी इतना आसान नहीं जैसा वह सोचता है। इसके बाद वह ठानता है कि वह ईमानदारी से वोटिंग करा कर रहेगा क्‍योंकि इसपर ही देश का भविष्‍य निर्भर है। वह मानता है कि ‘जब तक कुछ नहीं बदलोगे कुछ नहीं बदलेगा’। वह ‘न्‍यूटन के सिद्धांतों’ को वहां की परस्‍थि‍ति पर लागू करता है। ट्विस्‍ट एंड टर्न से होते हुए कहानी अपने अंजाम तक पहुंचती है।

यह भी पढ़ें: Movie Review: बॉलीवुड की ‘भूमि’ पर दमदार है संजू बाबा का कमबैक

एक्टिंग– वैसे तो फिलम के सभी किरदारों के जान झोंक दी है लेकिन राजकुमार राव कुछ अलग ही हैं। हर नई फिल्‍म के साथ राजकुमार राव की एक्‍टिंग में जबरदस्‍त सुधार दिख रहा है। वह अपनी एक्‍टिंग से हर किसी को अपना कायल बना रहे हैं। ट्रैप्‍ड, बहन होगी तेरी, बरेली की बर्फी इस साल तीन ‍फिल्‍में देने के बाद चौथी फिल्‍म में भी वह पॉवर पैक्‍ड ही नजर आए हैं। कहीं से भी ये नहीं लगा ही एक साल में ज्‍यादा फिल्‍में करना उनके लिए गलत है।

यह भी पढ़ें‘हेट स्टोरी 4’ में ये एक्ट्रेास आएंगी नजर, शुरू हुई शूटिंग

डायरेक्शन–  फिल्म का डायरेक्शन उम्‍दा है। फिल्‍म कहीं भी कमजोर नहीं लगती है। किरदारों का नेचुरल दिखना, कहानी के मुताबिक लोकेशन, दमदार डायलॉग सबकुछ जबरदस्‍त दिखता है। कहानी कहीं भी कमजोर नहीं नजर आती। कहानी दर्शकों को बांधे रखने में सफल होती है।

म्यूजिक– फिल्‍म में म्‍यूजिक कुछ खास नहीं है। रिलीज से पहले केवल एक ही गाना लॉन्‍च किया गया है ‘चल तू अपना काम कर’। इसके अलावा फिल्‍म का बैकग्राउंड म्‍यूजिक अच्‍छा है।

देखें या नहीं–  इस न्‍यूटन के जानदार सिद्धांत और मजबूती से दिखाए संगीन मुद्दे से रूबरू होने के लिए फिल्‍म देखने सिनेमाघर जा सकते हैं।

LIVE TV