नेहा धूपिया के चैट शो में आये पति अंगद बेदी ने खोले कई राज़, देखे वीडियो

मुंबई.बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से इसी साल मई के महीने में गुपचुप शादी कर के सबको हैरान कर दिया था. अंगद बेदी अपनी पत्नी के चैट शो ‘BFFs with Vogue’ में पहुंचे।

 

नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी के बाद से ही ये खबरें आ रही थी कि नेहा धूपिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हैं और इसी के चलते उन्होंने जल्दबाजी में शादी की है. आपको बता दें कि दोनों काफी लंबे समय से एक-दूजे को डेट कर रहे थे।

https://www.instagram.com/p/BqJ9-daHUXr/?utm_source=ig_embed

अब खुद नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है. अंगद ने बताया कि नेहा धूपिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। हाल ही में नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर विद नेहा में अंगद पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने अफेयर और शादी को लेकर कई खुलासे किए।

बजीराव-मस्तानी की तस्वीर के इंतजार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हुआ ये हाल

शो में जब अंगद से उनके अफेयर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ‘मेरा ज्यादा लड़कियों से नाता नहीं रहा है बस 75 लड़कियां ही मेरी लाइफ में आई हैं जिसमें नेहा भी शामिल है। अंगद ने यह भी बताया कि उनकी जिंदगी में उनसे 10 साल बड़ी लड़की से भी उनका अफेयर रह चुका है।’

इस शो में अंगद ने ये भी बताया कि कई बार ऐसा भी होता था जब उनके दोस्त और क्रिकेटर युवराज सिंह का दिल एक ही लड़की पर आ जाता था। अंगद ने कहा कि इस वक्त पर अक्सर वो लड़कियों का दिल जीतने में सक्सेसफुल रहते थे।

LIVE TV