400 मिलियन व्‍यूज पाने वाला पहला हिंदी गाना बना…

मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म ‘बेफिक्रे’ के एक गाने ‘नशे सी चढ़ गई’ ने फिर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रणवीर सिंह और वाणी कपूर स्‍टारर यह फिल्म भले ही बॉक्‍स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। लेकिन इसके गाने ‘नशे सी चढ़ गई’ ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्‍म पर्दे पर आई और चली गई लेकिन गाना आज भी दर्शकों की पहली पसंद बना हुए है।

यूट्यूब पर इस गाने को सितंबर के महीने में 300 मिलियन व्‍यूज मिल चुके हैं जो कि अब 400 मिलियन हो गए हैं। 400 मिलियन व्‍यूज पाने वाला यह पहला हिंदी गाना बन है। इससे पहले किसी भी हिंदी गाने को इतने व्‍यूज नहीं मिले हैं। रणवीर और वाणी कपूर की जोड़ी पर्दे पर लोगों को दीवाना नहीं बना पाई। लेकिन ये गाना दोनों के लिए यादगार साबित हो गया है।

यह भी पढ़ें:  फिर हुआ कपिल और सुनील में झगड़ा, इस बार ट्विटर पर छिड़ी जंग

‘नशे सी चढ़ गई’ गाने को अरिजीत सिंह ने गाया था। इसका म्‍यूजिक डायरेक्‍शन विशाल-शेखर ने किया था। बोल जयदीप साहनी ने लिखे थे। फिल्‍म बेफिक्रे के इस गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफी किया था।

यह भी पढ़ें:  ऑक्‍टोबर के टाइटल ट्रैक में दिखेगी इनकी लवस्‍टोरी, जल्‍द होगा लॉन्‍च

आदित्‍य चोपड़ा द्वारा डायरेक्‍ट फिल्‍म बेफिक्रे 9 दिसंबर 2016 को रिलीज हुई थी। फिल्म 70 करोड़ के बजेट में बनी इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर 103.98 करो़ड़ की कमाई की थी।

LIVE TV