
गोल्डन ग्लोब्स 2026 के विजेता घोषित हो चुके हैं। लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्टन होटल में आयोजित इस भव्य समारोह की मेजबानी दूसरी बार अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्ट्रेस निकी ग्लेजर ने की। फिल्मों, टीवी सीरीज, एक्टिंग और अन्य श्रेणियों में इस साल कई दिलचस्प नाम सामने आए। नीचे है गोल्डन ग्लोब्स 2026 की पूरी विजेताओं की सूची:
फिल्म अवॉर्ड्स
- बेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा) – जेसी बकले (हैम्नेट)
- बेस्ट एक्टर (ड्रामा) – वैग्नर मौरा (द सीक्रेट एजेंट)
- बेस्ट फिल्म (ड्रामा) – हैम्नेट
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – टेयाना टेलर (वन बैटल आफ्टर अनदर)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – स्टेलन स्कार्सगार्ड (सेंटिमेंटल वैल्यू)
- बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग – ‘गोल्डन’ (के-पॉप डेमन हंटर्स)
- बेस्ट ओरिजिनल स्कोर – सिनर्स
- बेस्ट स्क्रीनप्ले – पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
- बेस्ट एक्ट्रेस (म्यूजिकल/कॉमेडी) – रोज बर्न (इफ आई हैड लेग्स आई’ड किक यू)
- बेस्ट एक्टर (म्यूजिकल/कॉमेडी) – टिमोथी शालामी (मार्टी सुप्रीम)
- बेस्ट फिल्म (म्यूजिकल/कॉमेडी) – वन बैटल आफ्टर अनदर
- सिनेमैटिक एंड बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट – सिनर्स
- बेस्ट डायरेक्टर – पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
- बेस्ट एनिमेटेड मोशन पिक्चर – के-पॉप डेमन हंटर्स
- बेस्ट मोशन पिक्चर (नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज) – द सीक्रेट एजेंट (ब्राजील)
टीवी अवॉर्ड्स
- बेस्ट एक्टर (ड्रामा) – नोआ वाइल (द पिट)
- बेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा) – प्लूरिबस (रिया सीहॉर्न)
- बेस्ट टीवी सीरीज (ड्रामा) – द पिट
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – ओवेन कूपर (एडोलसेंस)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – एरिन डोहर्टी (एडोलसेंस)
- बेस्ट एक्टर (म्यूजिकल/कॉमेडी) – सेथ रोगन (द स्टूडियो)
- बेस्ट एक्ट्रेस (म्यूजिकल/कॉमेडी) – जीन स्मार्ट (हैक्स)
- बेस्ट टीवी सीरीज (म्यूजिकल/कॉमेडी) – द स्टूडियो
- बेस्ट एक्टर (लिमिटेड सीरीज/एंथोलॉजी/टीवी मूवी) – स्टीफन ग्राहम (एडोलसेंस)
- बेस्ट एक्ट्रेस (लिमिटेड सीरीज/एंथोलॉजी/टीवी मूवी) – मिशेल विलियम्स (डाइंग फॉर सेक्स)
- बेस्ट लिमिटेड सीरीज/एंथोलॉजी/टीवी मूवी – एडोलसेंस
- बेस्ट पॉडकास्ट – गुड हैंग विद एमी पोहलर
- स्टैंड-अप कॉमेडी परफॉर्मेंस – रिकी जर्वाइस (मोरैलिटी)
मेजर नॉमिनेशन लीडर्स
इस साल लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने सबसे ज्यादा 9 नामांकन हासिल किए। यह फिल्म गोल्डन ग्लोब्स इतिहास की छठी ऐसी फिल्म बनी, जिसे चारों एक्टिंग कैटेगरी में कम से कम एक-एक नामांकन मिला। इसके बाद ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को 8 और ‘सिनर्स’ को 7 नामांकन मिले।





