मोदी कैबिनेट विस्‍तार: न्‍यू इंडिया का सपना साकार करने वाले चेहरों ने ली शपथ, जानें किसको…

मोदी कैबिनेट विस्‍तारनई दिल्ली। बीते एक हफ्ते से जारी 2019 की ‘लड़ाई’ लड़ने वालों को आखिरकार पीएम मोदी ने चुन ही लिया है। रविवार को मोदी की नई कैबिनेट भी तैयार हो गई। इनमें कई को प्रमोशन भी मिला है। प्रमोशन पाने वालों में मुख्तार अब्बास नकवी और निर्मला सीतारमण शामिल हैं। साथ ही धर्मेंद्र प्रधान को भी अच्छे काम करने का तोहफा देते हुए उनका ओहदा बढ़ा दिया गया। इन सभी मंत्रियों को शपथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिला रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार निर्मला सीतारमन और धर्मेंद्र प्रधान को प्रमोशन भी मिलने के आसार हैं। नितिन गडकरी को रेल मंत्री बनाए जाने की अटकलों में दम नहीं है। यानी वह रेल मंत्री नहीं बनेंगे। प्रधानमंत्री मोदी, गडकरी के मौजूदा मंत्रालय यानी सड़क एवं परिवहन मंत्रालय में उनके कामकाज से खुश हैं।

छह मंत्री अब तक इस्तीफा दे चुके हैं। कुछ मंत्रालय जो अहम हैं और जिनके फुलटाइम मंत्री नहीं हैं, वे मंत्रालय किसको मिलेंगे इस पर सबकी नज़र रहेगी। ये मंत्रालय हैं – रक्षा, पर्यावरण, सूचना-प्रसारण और शहरी विकास मंत्रालय। तीन साल में तीसरी बार मोदी कैबिनेट में फेरबदल हो रहा है।

आने वाले वक्त में गुजरात, हिमाचल, मध्य प्रदेश में चुनाव होना है, साथ ही लोकसभा चुनाव में भी दो साल से कम का वक्त बचा है, ऐसे में इस कैबिनेट फेरबदल और पीएम की नई टीम पर सबकी निगाहें हैं।

इस्‍तीफा देने वाले मंत्री

इस्तीफा देने वाले मंत्री हैं- राजीव प्रताप रूडी, संजीव बालियान, फगन सिंह कुलस्ते, कलराज मिश्र, महेंद्र नाथ पांडे, बंडारू दत्तात्रेय। रेल मंत्री सुरेश प्रभु को दूसरा विभाग दिया जा सकता है।

जल्‍द ही होगी पदों की घोषणा:

मुख्तार अब्बास नकवी

गडकरी-

निर्मला सीतारमन-

कभी रोका था आडवाणी का रथ, अब लहराएंगे मोदी का विजय पताका

सरकार के लिए वरुण ले आए अंजान दुल्‍हनिया, देखें तस्वीर

LIVE TV