सरकार के लिए वरुण ले आए अंजान दुल्हनिया, देखें तस्वीर
मुंबई। वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म जुड़वा 2 रिलीज को तैयार है। इसके अलावा वरूण के पास कई फिल्में हैं। इनमें से एक प्रोजेक्ट शूजित सरकार की फिल्म ‘अक्टूबर’ है। जुलाई के महीने में खबर आई ही कि फिल्म अक्टूबर में वरुण के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं। हालांकि खबरों की पुष्टि नहीं हुई थी। अब महीने भर बाद इस राज़ से पर्दा उठा है कि अक्टूबर में वरुण के अपोजिट कौन एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं।
कुछ समय पहले फिल्म अक्टूबर की एक्ट्रेस को लेकर कई खबरें आ चुकी हैं। किसी भी खबर में पुष्टि नहीं हो पाई थी कि फिल्म में वरुण के अपोजिट किस एक्ट्रेस को कास्ट किया गया है। शूजित सरकार और वरुण धवन लंबे समय से अपनी फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश में थे। अब जाकर उनकी यह तलाश पूरी हो गई है।
यह भी पढ़ें:शाहिद ने शेयर की इंटेंस लुक वाली तस्वीर, किया अपनी बेताबी का इजहार
इस बात से खुद वरुण धवन ने पर्दा उठाया है कि अक्टूबर के लिए एक्ट्रेस की तलाश अब खत्म हो गई है। वरुण ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के साथ बकायदा तस्वीर शेयर कर इस बात का खुलासा किया है। वरुण ने तस्वीर शेयर कर कैपशन लिखा है, ‘यह अक्टूबर की हीरोइन है, जिसे मैं ढूंढ़ रहा था।’
यह भी पढ़ें:‘रैली फॉर रिवर्स’ के सपोर्ट में उतरी ग्लैमर इंडस्ट्री, जुड़ा एक और नाम
बता दें, शेयर की गई में वरुण सामने नजर आ रहे हैं और उनकी एक्ट्रेस उनके पीछे खड़ी है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। हलांकि इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अक्टूबर में वरुण के अपोजिट नया चेहरा नजर आ सकता है।
शूजित के मुताबिक, ‘यह मेरी हर फिल्म की तरह एक अलग तरह की कहानी होगी। हमें इस फिल्म का आइडिया एक न्यूजपेपर से मिला था। उस समय हम फिल्म पीकू पर काम शुरु करने वाले थे।’ इस फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर के महीने से शुरु कर दी जाएगी।
She is the #October girl I was looking for. @ShoojitSircar @ronnielahiri. pic.twitter.com/UGRd55KaEI
— Varun PREM Dhawan (@Varun_dvn) September 2, 2017