कभी रोका था आडवाणी का रथ, अब लहराएंगे मोदी का विजय पताका

आर के सिंहनई दिल्ली। देश के पूर्व गृह सचिव और बिहार के आरा से बीजेपी सांसद राजकुमार सिंह को कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है। 1975 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी सिंह केंद्र में गृह सचिव के पद के साथ गृह मंत्रालय में ही ज्वाइंट सेक्रेटरी और रक्षा मंत्रालय में प्रोडक्शन सेक्रेटरी की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। सिंह की छवि हमेशा ही एक दमदार व्यक्तित्व वाले इंसान की रही है। सिहं उस समय देश भर में चर्चा में आए जब उन्होंने भाजपा के सबसे कद्दावर नेता लाल कृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार किया था।

38 साल तक IAS रहे सिंह ने 1990 में रथ यात्रा के दौरान लाल कृष्ण आडवाणी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, अब भारतीय जनता पार्टी में हैं। यही नहीं बिहार की लोकसभा सीट से वो चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। बिहार कैडर के 1975 बैच के आईएएस अधिकारी रहे आरके सिंह 30 जून को सेवानिवृत्त हुए।

यह भी पढ़ें : मोदी को मिले ‘नवरत्न’, साकार करेंगे ‘न्यू इंडिया’!

हम आपको बता दें कि आरके सिंह वही हैं, जिन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी और डा. मुरली मनोहर जोशी समेत कई बड़े भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई थी, जब 1990 में आडवाणी अपनी रथ यात्रा लेकर निकले थे। उस दौरान आरके सिंह की बिहार में पोस्टिंग थी और समस्तीपुर के जिलाधिकारी थे।

उसी के तुरंत बाद भाजपा ने वीपी सिंह की सरकार से समर्थन वापस ले लिया था और केंद्र में सरकार गिर गई थी। बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने 23 अक्तूबर 1990 को समस्तीपुर में आडवाणी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।

LIVE TV