होली में हिन्दुओं के लिए रंग-बिरंगी टोपी बनाता है यह मुस्लिम परिवार

नदीम अहमद

अमरोहा। होली भले ही हिन्दुओं का त्यौहार हो लेकिन उसमें रंग भरने का काम अमरोहा के मुसलमान करते हैं। दरअसल, हर साल होली के अवसर पर अमरोहा के मुसलमान टोपी बनाते हैं।

होली में हिन्दुओं के लिए रंग-बिरंगी टोपी

बता दें अमरोहा के मुसलमानो की ये टोपी पहनकर देश के कई हिस्सों के हिन्दू होली मनाते हैं। इस साल भी होली की तैयारियां अमरोहा में रंग बिरंगी टोपियों के साथ शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:- #PNBScam : केंद्रीय मंत्री ने कहा- घोटालेबाज मोदी को जाना ही होगा जेल

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में मुस्लिम खानदान के करीब तीन परिवार (पुश्तो) से हिन्दुओ के त्यौहार में रंग भरने के लिए एकता की मिसाल बनकर होली के मोके पर पहनी जाने वाली टोपी बनाने का काम करते हैं। और ये मुस्लिम परिवार होली की टोपी बनाकर बेहद ख़ुशी महसूस करता है क्योंकि इस टोपी को पहनकर हिन्दू भाई त्यौहार मानते हैं।

यह भी पढ़ें:- तेंदुए के एनकाउंटर मामले में वन विभाग ने दर्ज कराई FIR

वेसे तो ये इनका कारोबार है पर इनकी भावना देखकर कहना गलत नहीं होगा कि अमन की बस्ती अमरोहा के नोजव परिवार भी भाईचारे कि मिसाल को कायम रखने में पीछे नहीं है।इस साल भी इस परिवार ने होली की तैयारियां शुरू कर दी है। घर में कारीगर तरह-तरह की रंग बिरंगी टोपियां बना रहे हैं।

देखें वीडियो:-

LIVE TV