
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में 36 घंटे से ज़्यादा आतंक मचाने वाले तेंदुए के एनकाउंटर को लेकर वन विभाग ने यूपी पुलिस के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है। वहीँ इस मामले को लेकर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मौजूदा सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा कि, “उसे बेहोश भी किया जा सकता था। क्या इस सरकार में जानवरों का भी एनकाउंटर का चलन शुरू हो गया है। ये गैर कानूनी है। इसके जिम्मेदार लोग बचने नहीं चाहिए”।
गौरतलब है कि, शनिवार को कोहराम मचाने वाले तेंदुए ने एस.एच.ओ पर हमला कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने उसे गोली मार दी थी। तेंदुए की पुलिस की गोली लगने से मौत हो के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। तेंदुए ने हमले में तीन लोगों को घायल कर दिया था। घायलों में एक थानाध्यक्ष भी हैं, जिन्होंने तेंदुए को गोली मार दी थी।
यह भी पढ़ें : यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : ठोस नतीजे पर है सीएम योगी की नजर
तेंदुआ एक घर में छिपकर बैठा था। जिस घर में तेंदुआ घुसा था, वह घर शरीफ खान का है। तेंदुआ रसोई में छिपा बैठा था। इस दौरान तेंदुए ने एसएचओ त्रिलोकी सिंह पर हमला किया।
जिसके बाद उन्होंने तेंदुए पर फायर झोंक दिया। इस कारण कारण गोली लगने से वह घायल भी हो गया है। बाद में डॉक्टर उत्कर्ष शुक्ला ने कंफर्म करते हुए बताया है कि तेंदुए की मौत हो गई है।
अब इस मामले में वन विभाग तेंदुए को मारने वाले पर एफआईआर दर्ज करेगी। साथ ही मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। कहा गया है कि, 15 दिन में जांच पूरी कर तेंदुए को मारने वाले को जेल भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें : #PNBScam : सीबीआई का बिलकुल नया प्लान, दुनिया में कहीं भी दिखा नीरव तो…
मामले की जांच वन विभाग के एसडीओ अयोध्या प्रसाद करेंगे। मामला इंडियन वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन के तहत दर्ज किया जाएगा।
इस प्रकरण में पुलिस को आईजी से इनाम मिला है। आईजी ने पुलिस को 50000 रूपए का इनाम दिया है।
कौन सा कानून कहता है कि जानवरों को पकड़ने की जगह जान से मार दिया जाये, बेहोश भी तो कर सकते थे. नयी सरकार में क्या जानवरों के भी एकांउटर का चलन शुरु हो गया है. ये गैर कानूनी है, इसके जिम्मेदार बचने नहीं चाहिए. https://t.co/QmPZmwhudR
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 17, 2018