संगम नगरी में चल रहा बदमाशों का बोलबाला, दो महीने के अंदर तीन वकीलों की हत्या

सैय्यद रज़ा

इलाहाबाद में एक वकील की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गयी। घटना उस वक्त हुई जब वकील अपने  घर से कचहरी जा रहे थे। तभी इलाहबाद-लखनऊ हाई-वे पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद सरकारी हॉस्पिटल में वकीलों जमकर हंगामा किया।

वकीलों की हत्या

बता दें इलाहबाद में दो महीने के अंदर तीन वकीलों की इस तरह से हत्या की गयी है।

वकील लाल बचन सोनी अपने घर नवाबगंज से बाइक से इलाहबाद कचेहरी जा रहे थे। जैसे ही वो कौड़िहाहर के लखनऊ हाई-वे पर पहुंचे उसी वक्त घात लगाए बदमशों ने उन पर फायरिंग कर दी।

एक गोली वकील के सीने में लगी। इसके बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल वकील को तुरंत ही ऐम्बुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गयी।

वकील की हत्या की खबर सुनकर काफी वकील इकट्ठा हुए और एसआरएन हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया। वकीलों का गुस्सा देख हॉस्पिटल में डीएम, आईजी और एसएसपी ने लोगो को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन वकील मृतक के परिजनों को 50 लाख मुआवज़ा देने की मांग पर अड़े रहे।

बाद में डीएम ने 20 लाख मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर वकील मृतक का पोस्टमार्टम कराने को राज़ी हुए। पुलिस का कहना है कि मृतक वकील का कई मामलो में ज़मीनी विवाद चल रहा था। इसी ऐंगल पर हत्या के आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या दौरे पर योगी आदित्यनाथ, भगवा रंग से सजी रामनगरी

इलाहबाद में दो महीने के अंदर ये तीसरे वकील हैं, जिनकी दिन दहाड़े सड़क पर हत्या कर दी गयी। इससे पहले शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके कटरा में राजेश श्रीवास्तव को अज्ञात बदमाशों ने चलती बाइक से गोली मार कर हत्या की थी।

जबकि होलागढ़ में बदमाशों ने इसी तरह पुलिया से गुज़रते वक्त बाइक सवार हमलावरों ने एक वकील को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया था। तीन वकीलों की दिन दहाड़े हत्या से वकीलों में काफी आक्रोश है।

यह भी पढ़ें:- नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए महिलाओं ने शुरू किया आंदोलन

यही वजह रही की वकीलों ने डीएम और एसएसपी को भीड़ में ही जमकर खरी-खोटी सुनायी। हालाँकि पुलिस अफसरों ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी करने का भरोसा वकीलों को दिलाया है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV