अयोध्या दौरे पर योगी आदित्यनाथ, भगवा रंग से सजी रामनगरी

रिपोर्ट- राजेंद्र सोनी

फैजाबाद। अयोध्या अपनी आध्यात्मिक,सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा के अनुसार आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के समय भगवा रंग में रंग उठी है। श्री राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का 80 वां जन्म दिवस समारोह स्थल हो या फिर चाहे सरयू जन्मोत्सव स्थल सभी पंडाल भगवा रंग में रंगें हैं, तो वहीं सभी मार्ग भी भगवा रंग में रंगे हुए है।

अयोध्या में योगी

अयोध्या की संवेदनशीलता के मद्देनजर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में प्रशासन कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है। सुरक्षाबलों की तैनाती छतों पर भी की गई है,योगी आदित्यनाथ दोपहर के बाद अयोध्या पहुचेंगे और सीधे अशर्फी भवन के महंत जगतगुरु श्री धराचार्य जी महाराज का आशीर्वाद लेंगें। जहां उनका 15 मिनट का समय सुरक्षित है।

यह भी पढ़े: मुंबई में आया पानी का सैलाब, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

श्री धराचार्य जी महाराज का आशीर्वाद लेने के बाद सीएम योगी सीधे रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्म दिवस समारोह स्थल पर पहुंचकर वहां दो दिवसीय संत सम्मलेन का उद्घाटन करेंगे और एक घंटे के कार्यक्रम के बाद पावन सलिला सरयू तट पर चार दिवसीय सरयू महोत्सव का उद्घाटन करने के साथ ही भव्य सरयू आरती में शामिल होंगे।

LIVE TV