Mumbai: लाखों में बेचा था बच्चा, तस्करी करने वाला गैंग गिरफ्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई(Mumbai) में बच्चों की तस्करी हो रही थी। सूचना के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच ने मुंबई(Mumbai) से बच्चों की तस्करी करने वाले गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तस्करी करने वाले गैंग का मुंबई पुलिस ने शनिवार को भंडाफोड़ किया है। यह गैंग पिछले कई दिनों से मुंबई के आसपास के इलाकों में क्रियात्मक था।

बच्चे को मां के पास सौंपती पुलिस

गैंग के गिरफ्तार 4 सदस्यों में से दो लोग मुंबई के हैं तो दो तेलंगाना के रहने वाले हैं। साथ ही पुलिस ने गैंग के पास से एक बच्चे को भी बरामद किया हैं। जानकारी के मुताबिक बच्चे को 31 अगस्त को 3.5 लाख में बेचा गया था, जिसे तेलंगाना से बरामद किया गया है। 

LIVE TV