मुंबई: सो रही नाबालिग़ भाभी से देवर ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी 16 वर्षीय भाभी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक़ आरोपी ने वारदात को तब अंजाम दिया जब उसकी पत्नी बाहर थी। नाबालिग लड़की ने अपनी बड़ी बहन को दुष्कर्म की जानकारी दी जिसके बाद दोनों ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।

मुंबई में एक देवर ने सो रही अपनी नाबालिग़ भाभी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी देवर ने अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग लड़की ने अपनी बड़ी बहन को दुष्कर्म की जानकारी दी जिसके बाद दोनों ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब शिकायतकर्ता की बहन शनिवार सुबह बाजार गई थी, तो आरोपी ने कथित तौर पर सो रही लड़की के साथ जबरदस्ती की। अधिकारी ने कहा कि अपनी भाभी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के बाद, व्यक्ति ने उसे धमकी भी दी कि वह अपनी बहन को हमले के बारे में न बताए।

शिकायतकर्ता अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही है क्योंकि उन्होंने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है। उनकी बड़ी बहन हाउस वाइफ हैं और उनके देवर का केटरिंग का बिजनेस है। जब उसकी बहन घर लौटी तो पीड़िता ने दुष्कर्म के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और उस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि तब तक आरोपी फरार हो गया था। रविवार की सुबह स्थानीय थाने के डिटेक्शन स्टाफ ने स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

LIVE TV